एक्सप्लोरर

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, स्वतंत्रता सेनानियों से की थी तालिबानी आतंकियों की तुलना

SP MP Shafiqur Rahman Barq: यूपी के संभल में सपा सांसद  शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. सांसद ने तालिबानी आतंकियों की तुलना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ की थी.

SP MP Shafiqur Rahman Barq: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को तालिबानी आतंकियों की देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ तुलना करना भारी पड़ गया है. पुलिस ने सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कई धाराओं में सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है. बता दें कि शफीकुर्रहमान ने तालिबानी आतंकियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों की तरह बताया था. शफीकुर्रहमान के इस बयान के बाद विरोधी दल उन पर हमलावर हैं. बीजेपी ने तो उनसे माफी की मांग कर डाली है.

संभल के एसपी ने बताया, "हमें शिकायत मिली है कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता सेनानियों से की है. ऐसे बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं. इसलिए उनके खिलाफ धारा 124ए (देशद्रोह), 153ए, 295 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. दो अन्य लोगों ने फेसबुक में एक वीडियो में ऐसी ही बातें कहीं, उन पर भी मामला दर्ज किया गया है."

सीएम योगी ने की आलोचना
शफीकुर्रहमान बर्क के बयान की आलोचना सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी की है. उन्होंने कहा, "मैं एक पार्टी के सांसद का वक्तव्य सुन रहा था. वह तालिबान का बड़ी बेशर्मी के साथ समर्थन कर रहे थे. यानी उनके बर्बर कृत्यों का समर्थन कर रहे थे." उन्होंने कहा "हम संसदीय लोकतंत्र में बैठे हैं. कहां लेकर जा रहे हैं हम लोग. हम ऐसे कृत्यों का समर्थन कर रहे हैं जो मानवता के लिए कलंक हैं." 

केशव प्रसाद मौर्य ने भी बोला हमला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा सांसद पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी में कुछ भी हो सकता है. कुछ ऐसे लोग हैं जो जन गण मन नहीं गा सकते. कुछ तालिबान के समर्थक भी हो सकते हैं. कुछ अन्य लोग पुलिस द्वारा आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर आरोप लगा सकते हैं. यह तुष्टीकरण है."

इस बयान पर हुआ हंगामा
गौरतलब है कि शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी थी. सपा सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया. उन्होंने तालिबान की तारीफ करते हुए कहा कि, इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया. हालांकि अगले दिन बर्क अपने बयान से पलट गए थे विवाद के बाद उन्होंने कहा कि हम अपने देश की सरकार के साथ हैं.

ये भी पढ़ें:

Afghan Crisis: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने किया तालिबान का समर्थन, कह दी ये बड़ी बात

Flood in Gorakhpur: बाढ़ प्रभावित 21 गांवों में लगाई गई नाव, निचले इलाकों में घुसा पानी, दहशत में लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget