एक्सप्लोरर

मेरठ पंचायत चुनाव, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए प्रचार, उम्मीदवार लोगों को कर रहे हैं जागरूक

यूपी में पंचायत चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है. शेष दो चरणों के चुनाव के लिये प्रचार जोरो पर है. वहीं, मेरठ में प्रत्याशी कोरोना नियमों का पालन करते हुये चुनाव प्रचार में लगे हैं,

मेरठ: मेरठ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 26 तारीख को वोटिंग होनी है. ऐसे में गांव देहात में पंचायत चुनाव का पूरा माहौल है, लेकिन कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों का असर पंचायत चुनाव पर भी देखा जा रहा है. मेरठ के गांव नगला साहू के लोगों का कहना है कि, उनके गांव में जो भी प्रत्याशी आ रहा है, उससे वह 2 गज की दूरी बनाए हुए हैं, गांव में प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं, वह सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंस के साथ ही गांव में लोगों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. गांव के लोगों का कहना है कि, जिस तरीके से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, ऐसे में लोगों को और नेताओं को भी कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करना चाहिए.

लोगों को कर रहे हैं जागरूक

जिला पंचायत के लिए वार्ड 13 से पंचायत सदस्य की प्रत्याशी मीनाक्षी बराल का कहना है कि, वह चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 सभी नियमों का पालन कर रही हैं. इस बार का चुनाव अलग है. इस बार चुनावी मुद्दों के साथ-साथ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के तरीकों को भी वह क्षेत्र में जाकर बता रही हैं. वार्ड नंबर 13 से ही राष्टीय लोकदल पार्टी की तरफ से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव लड़ रहे अनिकेत का कहना है कि, चुनाव प्रचार में वह कोविड-19 के नियमों का भी ध्यान रख रहे हैं. चुनाव टाला जाना सही नहीं है लेकिन जो भी कोर्ट का या सरकार का फैसला होगा उन्हें मंजूर है. ऐसे में वह प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते नजर आए.

कोरोना नियमों का पालन जरूरी

जिला पंचायत सदस्य के लिए खड़े हुए संदीप प्रजापति का कहना है कि, चुनाव में चुनाव प्रचार करते समय हमें कोविड-19 सभी नियमों का पालन करना चाहिए और वह खुद भी इन नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं. प्रचार करते समय मास्क और सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

योगी आदित्यनाथ ने बताई यूपी में संपूर्ण लॉकडाउन न लगाने की वजह, कहा- सख्ती से लागू रहेगा 'कोरोना कर्फ्यू'

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार गंभीर, वन स्टॉप सेंटर ने वृद्धा को परिवार से मिलाया
महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार गंभीर, वन स्टॉप सेंटर ने वृद्धा को परिवार से मिलाया
'अखिलेश यादव ने जूता मारा है', सपा में किसको लेकर ऐसा बोले OP राजभर?
'अखिलेश यादव ने जूता मारा है', सपा में किसको लेकर ऐसा बोले OP राजभर?
अखिलेश यादव से मिले अब्बास अंसारी, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
अखिलेश यादव से मिले अब्बास अंसारी, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी
आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
Embed widget