एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सतपाल महाराज ने खोला पिटारा, चौबट्टाखाल की जनता को दी करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया.

Satpal Maharaj in Chaubattakhal: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी विधानसभा क्षेत्र चौबट्टा खाल के लोगों को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी है. सतपाल महाराज ने शनिवार को चौबट्टाखाल में 9 लाख 27 हजार की लागत से सुकई के तहत पाइप लाइन के विस्तारीकरण की योजना का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से जिवई-विरगडा मोटर मार्ग के डामरीकरण, स्यूंसी-आमकुलाउ मोटर मार्ग की 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार की लागत से होने वाले द्वितीय चरण के शिलान्यास, डांडा ग्वीन (ग्राम सभा ग्वीन) तक 1 करोड़ 20 लाख की लागत से मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के अलावा साढ़े 5 करोड़ की धनराशि से निर्मित मैठाणा घाट बवांसा-रसिया महादेव मोटर मार्ग और कोठिला में विधायक निधि से किये गये कार्यों का लोकार्पण भी किया.

इस दौरान सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के वर्षों से लंबित मुआवजों के शीघ्र भुगतान के निर्देश भी दिए. महाराज ने अधिकारियों को शासनादेश के तहत कार्य करने और लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखने को कहा. अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ उन्होने बीरोंखाल में  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं व पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणाधीन पर्यटक आवास गृह निरीक्षण भी किया.

सतपाल महाराज ने यहां जनता को संबोधित भी किया. उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में थैलीसैण निवासी जयदीप रावत को गोल्ड मेडल मिलने पर खुशी जताई. सतपात ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव की बात है. महाराज ने कहा कि पूरे राज्य में बड़ी तेजी के साथ बीजेपी सरकार विकास को करने में लगी है. कोविड के कारण कुछ परेशानियां रही हैं, लेकिन अब कुछ हद तक हालात सुधरे हैं.

"बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार"
सतपाल महाराज ने कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी शुरुआत की है. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चौथे चरण में 15 लाख टन से अधिक का खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया गया. इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोग लाभांवित हो रहे हैं. महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक विकास कार्य किये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले बंपर भर्तियां निकालेगी योगी सरकार, 33700 पदों पर मिलेगी नौकरी

महाराष्ट्र और गोवा की बाढ़ पर मायावती ने जताई चिंता, योगी सरकार को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget