एक्सप्लोरर

CAA Protest पश्चिम बंगाल के लोगों ने दंगा किया तो यूपी पुलिस क्या कर रही थी: अखिलेश यादव

सीएए के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने अखिलेश उन्नाव आए थे। हिंसा में शामिल पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों का नाम सामने आने के बाद उन्होंंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये थे

उन्नाव, एजेंसी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हाल में हुई हिंसा में पश्चिम बंगाल के लोगों का हाथ होने के उत्तर प्रदेश सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस वक्त सरकार क्या कर रही थी। सपा मुखिया कथित तौर पर बलात्कार की शिकार और फिर इलाज के दौरान जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों से मिलने यहां आए थे।

परिजनों से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा 'सरकार कह रही है कि हिंसा के लिये पश्चिम बंगाल के लोग आए थे.... तो आप क्या कर रहे थे। बंगाल से सूचना आ रही है कि कुछ लोगों ने कपड़े बदलकर आग लगाई थी।'

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पिछले दिनों कहा था कि सीएए के खिलाफ प्रदेश में हिंसा भड़काने में 'बाहरी तत्वों' का हाथ था और इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मालदा से छह लोगों को पकड़ा गया है। अखिलेश ने कहा कि जितने भी भारतीय हैं, वे सीएए के खिलाफ हैं। भाजपा सच को मार देगी। सरकार मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए यह कानून लेकर आई है।

लखनऊ स्थित लोकभवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन कार्यक्रम बारे में अखिलेश ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री ने कुछ काम नहीं किया है। भाजपा सपा का काम प्रधानमंत्री को दिखा रही है। हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री समाजवादियों का काम देखने आ रहे हैं।'

मोदी कल लोकभवन में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लोकभवन को सपा सरकार के दौरान बनाया गया था। अखिलेश ने लोकभवन के बारे में ही कहा कि भाजपा सपा के काम को प्रधानमंत्री को दिखा रही है।

सपा अध्यक्ष ने इलाज के दौरान जान गंवाने वाली कथित बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की। उन्होंने इस प्रकरण में पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस पहले तो ऐसी नहीं थी। सरकार पुलिस को खराब कर रही है। हमने तो पुलिस को अच्छा बनाया था। कुछ भी हो, परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

कथित बलात्कार पीड़िता 23 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान कानपुर के हैलट अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार युवती ने दो महीने पहले बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने गत 16 दिसंबर को यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई थी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उसे कानपुर के अस्पताल में भेजा गया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा था, 'महिला ने दो अक्टूबर को एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके साथ वह 10 साल से संबंध में थी। लड़के ने जब शादी से इनकार कर दिया तो उसने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस पर आरोपी को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget