एक्सप्लोरर

CAA Protest: हिंसा और बवाल के बाद यूपी का माहौल कैसा? जानें- लखनऊ, वाराणसी समेत अपने शहर का हाल

सीएए को लेकर हुई हिंसा के बाद यूपी के कई शहरों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था। हालांकि, हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। इस बीच प्रियंका गांधी आज मेरठ में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंच सकती हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। नागरिकता कानून के खिलाफ सियासत जोरों पर हैं। कांग्रेस लगातार सीएए और एनआरसी को लेकर सत्ताधारी बीजेपी सरकार को घेर रही है। दो दिन पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी बिजनौर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिली और आज वे और राहुल गांधी मेरठ जाने की तैयारी में थीं लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुये उन्हें रोक दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ में CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करनेवाली थीं। मेरठ प्रशासन का कहना है कि शहर में धारा 144 लगी हुई है और जहां ने जाना चाहती हैं वह संवेदनशील इलाका है।

बता दें कि रविवार को प्रियंका गांधी अचानक बिजनौर को नहटौर पहुंचीं, जहां उन्होंने हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। 20 दिसंबर को बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में हुई हिंसा के दौरान चली गोली में अनस और सुलेमान नाम के व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जबकि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

priyanka_bijnor

वहीं, मेरठ जिले में भी इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है, उन्हीं के परिजनों से मिलने के लिए आज प्रियंका मेरठ पहुंच सकती हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लिसाड़ी गेट इलाके में मेरठ-हापुड़ मार्ग पर भीड़ बेकाबू हो गई। आरोप है कि बेकाबू भीड़ ने राहगिरों की गाड़ियों के साथ ही पुलिस की गाड़ियों पर भी जमकर पथराव किया। भीड़ को काबू में लाने के लिए वहां मौजूद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। जिन लोगों की जान गई हैं, उनके नाम आशिफ, जहगीर और मोसीन बताया जा रहा है।

लखनऊ: 25 दिसंबर तक बंद रहेगा इंटरनेट

वहीं, सूबे की राजधानी लखनऊ में हुए बवाल के बाद इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। हालांकि, मंगलवार सुबह थोड़ी देर के लिए इसे बहाल जरूर किया गया, लेकिन एक बार फिर इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर शाम 8 बजे तक नेट की सुविधा बंद रहेगी।

कानपुर: दुकानें खुली, इंटरनेट सेवाएं बहाल

वहीं, कानपुर में भी पिछले दो दिनों की शांति के बाद दुकानें खुल गई हैं। शहर में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, हालांकि कई इलाकों में नेट की स्पीड काफी कम है। वहीं, पुलिस ने पुलिस ने मंगलवार को बाबूपुरवा हिंसा के आरोपियों के पोस्टर चस्पा किए हैं। हिंसा के मामले में अबतक 17 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। यतीमखाना बवाल में AIMIM जिलाध्यक्ष और 31 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।

वाराणसी: उपद्रवियों का पता बताने वालों को मिलेगा ईनाम

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बवाल मचाने वाले उपद्रवियों का पता बताने वालों को ईनाम देने की घोषणा की गई है। वाराणसी पुलिस ने भेलूपुर इलाके में उपद्रवियों के पोस्टर भी चस्पा किए हैं। पुलिस उपद्रवियों के धरपकड़ के लिए अनोखा तरीका अपनाया। पुलिस का कहना है कि पद्रवियों का नाम और पता बताने वालों को उचित ईनाम मिलेगा। बता दें कि बीते 20 दिसंबर को एनआरसी और सीएए को लेकर यहां जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में 73 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 6000 अज्ञात व्यक्तियों की फोटो और सीसीटीवी के आधार पर पहचान कराई जा रही।

आगरा: इंटरनेट चालू, हटेगी फोर्स

उधर, आगरा जिले में इंटरनेट चालू होने के बाद अब फोर्स को भी हटाने की तैयारी है। धीरे-धीरे पुलिस की तैनाती कम की जाएगी। हालांकि, चौकसी बरकरार रहेगी। हिंसा और बवाल की वजह से 108 संवेदनशील स्थानों पर लगातार 24 घंटे के लिए पुलिस बल तैनात था। तीन दर्जन रूफटॉप पर भी पुलिस को तैनात किया गया था। ए-बी-सी तीन श्रेणियों में पुलिस बल तैनात था। ए-श्रेणी में चिन्हित स्थानों पर 1 जनवरी तक पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। वहीं, 20 युवकों के खिलाफ एलआईयू ने खुफिया रिपोर्ट दी है। एसएसपी आगरा कार्रवाई की रणनीति बना रहे हैं। शहर में माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले युवकों पर पाबंदी लगेगी।

यह भी पढ़ें:

CAA Protest अलीगढ़ हिंसा में पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जल्द उठेगा पूरे घटनाक्रम से पर्दा बिजनौर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, नागरिकता काननू को लेकर मोदी सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget