एक्सप्लोरर

कारोबार में घाटा हुआ तो परेशान कारोबारी ने जहर खाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

चंद्रभूषण काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। शाम करीब चार बजे वह अचेत अवस्था में टी-एस्टेट के जंगल में झाड़ियों में पड़े मिले।

देहरादून, एबीपी गंगा। कारोबार में घाटे से परेशान दुकानदार ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। घाटे की बात उसने अपने सुसाइड नोट में लिखी है। साथ ही यह भी इच्छा जताई है कि उसके शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए। उसका शव प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी-एस्टेट के जंगल में शाम चार बजे के करीब मिला।

जंगल में मिला शव

चंद्रभूषण (49) पुत्र तिलकराज निवासी मोहनपुर प्रेमनगर की प्रेमनगर में ही परचून की दुकान है। शुक्रवार दोपहर वह घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चले गए। वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। शाम करीब चार बजे वह अचेत अवस्था में टी-एस्टेट के जंगल में झाड़ियों में पड़े मिले। परिजन उन्हें प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

एसओ प्रेमनगर नरेंद्र गहलावत ने बताया कि चंद्रभूषण के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने कारोबार में घाटा होने और इससे चढ़े कर्ज का जिक्र किया है। पिता को संबोधित नोट में लिखा है कि खुदकुशी के लिए वह स्वयं जिम्मेदार हैं। उनकी इच्छा है कि उनके शव का पोस्टमार्टम न कराया जाए।

कारोबार में घाटा हुआ तो परेशान कारोबारी ने जहर खाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

परिवार में मातम

चंद्रभूषण के मृत्यु की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। उनके दोनों बच्चों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि उनके पिता उन्हें छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, उनकी पत्नी यह खबर सुनते ही बेसुध हो गईं। चंद्रभूषण के घर नाते-रिश्तेदारों और परिचितों का जमावड़ा लगा हुआ है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget