एक्सप्लोरर

यूपीः आगरा में फाइनेंसकर्मियों की गुंडागर्दी, देर रात सवारियों से भरी बस को किया कब्जा, ड्राइवर को सड़क पर छोड़ा

यहां आगरा में एक सवारियों से भरी बस को देर रात कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया. जिसके बाद वे चालक को रास्ते में छोड़ गए. चालक ने पुलिस को सूचना दी.

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा में देरा रात एक अजीब वाकया सामने आया. यहां एक सवारियों से भरी बस को कुछ फाइनेंसकर्मियों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया. बस में करीब 34 सवारियां थी. बस चालक ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. इस बारे में पुलिस का कहना है कि फाइनेंसकर्मियों ने बस को अवैध तरीके से कब्जा किया है. हालांकि, सभी सवारियां, ड्राइवर और स्टाफ सुरक्षित हैं. उल्लखेनीय है कि बस मालिक की एक दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से मौत हुई है.

चालक रमेश ने बताया कि वह स्लीपर बस में 34 सवारी लेकर मंगलवार शाम को गुरुग्राम से मप्र के पन्ना में अमानगंज को निकले थे. रात 10.30 बजे वे दक्षिणी बाइपास के रायभा टोल प्लाजा के पास पहुंचे. वहां उन्हें दो गाड़ियों में सवार आठ- नौ युवक मिले. उन्होंने प्लाजा पर ही खुद को फाइनेंसकर्मी बताकर बस को रोक लिया. चालक से बस से नीचे उतरने को कह रहे थे. मगर, जिरह के बाद चालक वहां से बस को लेकर आगे चल दिया. हालांकि, गाड़ी सवार बस का पीछा करते रहे.

मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाइपास पर ही उन्होंने गाड़ी से बस को ओवरटेक करके रोक लिया. चालक और परिचालक को जबरन बस से नीचे उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया. बस में चार साथी बैठ गए और खुद ही बस को चलाने लगे. चालक के मुताबिक, यहां से वे बस को ग्वालियर रोड पर उतारकर सैंया ले गए. सैंया से फतेहाबाद होते हुए लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे. यहां एक्सप्रेस वे के नीचे स्थित ढाबे पर खाना खाया. परिचालक से सवारियों के रुपये वापस कराए और सवारियों समेत बस लेकर फिर चल दिए. चालक और परिचालक को दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कुबेरपुर के पास छोड़ गए. तड़के चार बजे चालक और परिचालक ने मलपुरा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पहले आई थी हाईजैक की बात शुरुआत में जानकारी आई थी कि कुछ लोगों ने फाइनेंसकर्मी बनकर बस को हाईजैक कर लिया. हालांकि, इस पूरे मामले को सुनने के बाद पुलिस ने इसे फाइनेंस का मामला ही माना था. जो कि अब सुलझ भी गया है. पुलिस का कहना है कि बस को अवैध तरीके से कब्जा किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget