एक्सप्लोरर

Bundelkhand Expressway: बुंदेलखंड को मिलने वाली है सौगात, लोगों के लिए खुल सकता है एक्सप्रेस-वे, जालौन प्रशासन ने किया निरीक्षण

Bundelkhand Expressway: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से 6 जिलों के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी. बुंदेलखंड के आस-पास के जिले के लोग एक्सप्रेस-वे बनने के बाद कम समय में दिल्ली की दूरी तय कर सकेंगे.

Bundelkhand Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसको लेकर जालौन (Jalaun) की डीएम प्रियंका निरंजन (DM Priyanka Niranjan) और एसपी रवि कुमार (SP Ravi Kumar) ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बात की, ताकि काम के बारे में सरकार को जानकारी दी जा सके, जिससे एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ जल्द से जल्द हो और लोगों के लिए इसे खोला जा सके. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दिल्ली आना-जाना और हो जाएगा.

गौरतलब है कि चित्रकूट से औरैया तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से 6 जिलों के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी. बुंदेलखंड के आस-पास के जिले के लोग इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने पर कम समय में दिल्ली की दूरी तय कर सकेंगे. इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया  था और इसको 2022 तक पूरा किए जाने की बात कही थी. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसका कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी निरीक्षण कर चुके हैं.

लाइटिंग का काम भी लगभग हो चुका है पूरा

वर्तमान में काम की क्या स्थिति है, इसका निरीक्षण करने के लिए शनिवार को जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे, जहां उन्होंने काम की समीक्षा की और अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी ली. इस दौरान अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि एक्सप्रेस-वे का काम पूरा हो चुका है, लाइटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द से जल्द इसको जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा.

350 किलोमीटर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 

निरीक्षण और अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद डीएम ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है और जल्द ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ पीएम मोदी और सीएम योगी कर सकते हैं. चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, हमीरपुर और जालौन से निकले इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 350 किलोमीटर है, जो सीधा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और दिल्ली से जोड़ता है. इस एक्सप्रेस-वे के पूरे होने से दिल्ली तक कम समय में लोग पहुंच पाएंगे. निरीक्षण करने के बाद जालौन की डीएम ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का पूरा काम हो चुका है, जहां पर लाइटिंग की व्यवस्था की जानी थी, वह भी काम लगभग अंतिम दौर में है, जल्दी इसका शुभारंभ होगा.

ये भी पढ़ें-

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के प्रमुख वादी को मिली धमकी, आगरा जामा मस्जिद के अध्यक्ष पर लगाया आरोप

President Kovind in Varanasi: आज वाराणसी पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget