एक्सप्लोरर

UP Weather News: बांदा में 47 डिग्री तक पहुंचा पारा, आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना किया मुहाल

Bundelkhand News: बुंदेलखंड में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बीते कई दिनों से यहां पारा 47 डिग्री तक पहुंच चुका है. गर्मी को लेकर प्रशासन ने जरूरी होने पर ही बाहर निकलने को कहा है.

Banda News: भीषण गर्मी के लिए प्रसिद्ध बुंदेलखंड में इस समय पारे का कहर चरम पर है. आसमान से बरसती आग के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुंदेलखंड में बीते कई दिनों से बांदा का तापमान सबसे ज्यादा 47 डिग्री के आस-पास चल रहा है. पारे के कहर से लोग इस समय घरों पर दुबक कर बैठे है और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलते हैं. 

बांदा में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा
बुंदेलखंड में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. अप्रैल के महीने में ही बांदा का तापमान 47 डिग्री के पार चुका है. वैसे तो अप्रैल महीने के बाद ही पारा 45 के ऊपर पहुंचता था लेकिन इस बार अभी से ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है. इस समय जबर्दस्त लू के थपेड़ों और आसमान से बरसती आग असहनीय हो गई है. हालत ये है कि लगातार बढ़ रहे पारे के कहर से सड़कों पर सन्नाटा है. बहुत मजबूरी होने पर ही लोग घरों से निकलते हैं और अगर निकलना जरुरी हुआ तो लोग सिर पर कपड़ा बांधकर निकलते हैं. लोगों का कहना है कि अगर अप्रैल में ये हाल है तो मई और जून में क्या होगा? बीते साल भी बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा पारा बांदा जनपद का ही था.

डीएम ने लोगों से ये अपील
बुंदेलखंड में लगातार बढ़ रहे पारे के कहर से निपटने के लिए प्रशासन भी चौकन्ना है. बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि बुंदेलखंड का सबसे गर्म क्षेत्र है, पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी बांदा में ही पड़ती है. इधर कई दिनों से बांदा का तापमान 46 डिग्री के आसपास चल रहा है. प्रशासन द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए काम करने वाले लोगों से ये अपील की जा रही है कि वे सुबह जल्दी काम की शुरुआत करें और 10 बजे के बाद काम बंद करके फिर दूसरी मीटिंग में शाम को काम करें.

सुबह-शाम काम करने की सलाह

जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा मजदूरों को भी सुबह शाम काम करने की सलाह दी जा रही है ताकि इस भीषण गर्मी से उनका बचाव हो सके. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पानी बचाने की भी अपील की है क्योंकि बांदा में खासकर गर्मी के समय में पानी का संकट गहरा जाता है. उनकी मानें तो इस बार बांधों में भी पानी नहीं है. इसलिए वो लोगों से अपील कर रहे हैं कि पानी का दुरुपयोग ना करें, जितना जरूरी हो उतना ही पानी खर्च करें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget