एक्सप्लोरर

अयोध्या में दुर्गा पूजा के दौरान आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक की मौत, दो मासूम जख्मी

अयोध्या के कोतवाली सिटी क्षेत्र के देव काली चौकी के पास दुर्गा पूजा के दौरान आपसी रंजिश में जमकर गोलीबारी हुई, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

Crime News Ayodhya: अयोध्या के कोतवाली सिटी क्षेत्र के देव काली चौकी अंतर्गत कोरखाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा की चकाचौंध के बीच जमकर गोलियां चली. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चियां गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटना में घायल हुई दोनों बच्चियों को अयोध्या के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया पर गंभीर रूप से घायल इन बच्चियों को जिला अस्पताल ने लखनऊ रेफर कर दिया. गोली चलाने वाले 4 युवकों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है और बदमाशों के वाहन भी बरामद कर लिए हैं अयोध्या पुलिस की मानें तो यह आपसी रंजिश का मामला है और सभी बदमाशों की पहचान हो गई है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जागरण के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां

घटना देवकाली क्षेत्र के कोर खाना नील गोदाम के पास दुर्गा पूजा का जागरण चल रहा था. बगल में ही मंजीत यादव का भी घर था और उसका परिवार भी वहीं था. रात्रि 10 बजे के आसपास चार युवक एक गाड़ी में पहुंचे और फायरिंग करने लगे जिसमें मंजीत की गोली लगने से मौत हो गई. इस गोलीबारी में 12 से 14 वर्षीय दो बच्चियां गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिन्हें अयोध्या जिला हॉस्पिटल लाया गया जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया.

आपसी रंजिश में चली गोलियां

पुलिस की मानें तो यह घटना पुरानी रंजिश के कारण घटी और अभी हाल में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की खबर मिली है. पुलिस ने 4 बदमाशों में से 1 को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को मौके पर एक गाड़ी भी मिली है जो अयोध्या के ही देवगढ़ क्षेत्र की बताई जाती है पकड़े गए युवक से पूछताछ में फरार हुए तीनों बदमाशों के बारे में भी जानकारी मिली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें रवाना कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि इस घटना का दुर्गा पूजा से कोई लेना देना नहीं है और यह आपसी विवाद के कारण घटी है.

अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के देवकाली चौकी क्षेत्र में एक घटना घटित हुई है. एक व्यक्ति मंजीत यादव जिन को गोली लगी थी उनकी मौत हो गई है तथा इस घटना में दो उनके परिवार की बच्चियां हैं वह घायल हुई हैं जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. जहां तक इस मामले में अभी पता चला है कि कुछ दिन पहले एक विवाद हुआ था और जिन से विवाद हुआ था वह लोग यहां पर गाड़ियों से आए थे और उन्होंने फायरिंग की थी. अभी कई जगह मीडिया सूत्रों से यह चलाया जा रहा है कि दुर्गा पूजा आयोजन में इस तरह की घटना हुई है. दुर्गा पूजा आयोजन से इस घटना का कोई संबंध नहीं है. यह आपसी विवाद का मामला है. कारणों का पता लगाया जा रहा है और एक हमलावर को पकड़ लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है. मुख्य अभियुक्त की भी पहचान कर ली गई है. उसकी तलाश मे टीमें में लगा दी गई हैं. गाड़ियां जो घटनास्थल पर मिली है उनको बरामद कर लिया गया है. इसमें जो भी अपराधी हैं उनकी पहचान की जा रही है. जल्द से जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी से कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ठगी का तरीका कर देगा आपको हैरान

अयोध्या को जलभराव से मुक्त कराना सबसे बड़ी चुनौती, बनाया जा रहा है ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget