एक्सप्लोरर

Bulandshahr: डिवाइडर से ट्रक की जबर्दस्त टक्कर के बाद भीषण आग, डीजल टैंक फटने से कई दुकानें भी जलकर खाक

दमकल की कई गाड़ियों ने कई घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं दुकानों के ऊपर रह रहे परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया. इसकी वजह से भीषण आग लग गई. आग आसपास की दुकानों में भी फैल गई जिससे लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया. दमकल की कई गाड़ियों ने कई घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं दुकानों के ऊपर रह रहे परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

कैसे हुआ हादसा
हादसा बुलन्दशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के लाल तालाब इलाके का है जहां देर रात एक 10 टायर का लकड़ी से लदा ट्रक सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि डिवाइडर से टकराने के बार ट्रक पलट गया और ट्रक में आग लग गई. वहीं ट्रक का डीजल टैंक फटने से सड़क के दूसरी तरफ बनी दुकानों में भी भीषण आग लग गई. 

IAS Transfer in UP: यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का तबादला

कई दुकानों को जद में ले लिया
आग की वजह से दुकानों में रखा लाखों रुपये के माल जलकर खाक हो गया. इस आग ने 5 से 7 दुकानों को अपनी जद में ले लिया. दुकानों के ऊपर रह रहे एक परिवार ने भाग कर जैसे तैसे अपनी जान बचाई. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कई घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गयी. मौके पर पहुंचे एडीएम फाइनेंस ने स्थानीय लोगों से बात की और हालात का जायजा लिया.


Bulandshahr: डिवाइडर से ट्रक की जबर्दस्त टक्कर के बाद भीषण आग, डीजल टैंक फटने से कई दुकानें भी जलकर खाक

एडीएम ने क्या बताया
एडीएम फाइनेंस ने बताया कि ट्रक के डिवाइडर से टकराने से ट्रक के फ्यूल टैंक में आग लग गई. इसकी वजह से आस पास की दुकानों में भी आग लग गई. लगभग 5 दुकानों में ये आग लगी है. दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. क्रेन के माध्यम से ट्रक को हटाया जा रहा है. साथ ही डिवाइडर का मामला संज्ञान में आया है उसका निस्तारण किया जायेगा. 

दुकानदार ने क्या कहा
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि ये हादसा डिवाइडर की वजह से हुआ है. कई बार पहले भी ऐसे हादसे डिवाइडर की वहज से हुए हैं. सड़क छोटी है और डिवाइडर लगा दिये गए हैं. कई बार चेयरमैन से इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन वे सुनते ही नहीं हैं. फिलहाल समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना हादसा बड़ा हो सकता था.  

Moradabad: सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार, शादी करने जा रहे प्रेमी जोड़े को हिंदू युवा वाहिनी ने रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget