एक्सप्लोरर

Bulandshahr Road Accident: नहर में गिरी बेकाबू वैन, बुलंदशहर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, CM योगी ने की मुआवजे की घोषणा

UP News: यूपी के बुलंदशहर में सवारियों से भरी एक वैन बेकाबू होकर नहर में जा गिरी. इस दुर्घटना में दो बहन और एक सहित तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य लापता है. वैन में कुल आठ लोग सवार थे. 

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर थाना इलाके में एक वैन के नहर में गिर जाने से दो बहनों और एक भाई की मौत हो गयी जबकि तीन लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस जिनकी तलाश कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात की है, जब आठ लोगों से भरी वैन जहांगीरपुर क्षेत्र के कपना नहर में गिर गयी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि रविवार देर रात बरसात काफी तेज़ हो रही थी और तभी यह सूचना मिली कि थाना जहांगीरपुर क्षेत्र में कपना नहर में एक वैन गिर गई है. एसएसपी ने बताया कि नहर के ठीक बगल में एक मंदिर का प्रांगण है, जिसमे बाढ़ पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के कर्मी रुके हुए थे. आवाज सुनते ही उन्होंने तत्काल पांच लोगों को वहां से निकाला जिसमें से दो पूरी तरह सुरक्षित हैं और तीन लोगों की मौत हो गयी.

SDRF-NDRF की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी
मृतकों की पहचान ककोड़ थाना इलाके के शेरपुर गांव निवासी कांता (22), मनीष (21) और अंजलि (18) के रूप में हुई है. शेष तीन लोग अभी नहीं मिले हैं. पुलिस के अनुसार मृतकों में दो बहनें और एक भाई है. एसएसपी ने बताया कि लापता तीन लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को बुलाया गया है. स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया है और स्थानीय जनता के सहयोग से भी खोज कराई जा रही है.

सीएम योगी ने किया मुआवजे की घोषणा 
हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. उन्‍होंने बताया कि कार सवार सभी लोग ककोड़ थाना इलाके के शेरपुर गांव से एक शादी में शामिल होने के लिए अलीगढ़ के पिसावा जा रहे थे. अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रशांत कुमार भारती ने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के हैं. पुलिस ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है. जो दो लोग सकुशल बच गए थे वह ठीक हैं और बाकी तीन की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: विधायकी बचाने बीजेपी के रामदुलार गोंड पहुंचे हाईकोर्ट, नाबालिग से रेप के मामले काट रहे हैं सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget