एक्सप्लोरर

Crime News: बाल काटने से मना किया तो शख्स ने नाई को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

समीर ने इरफान और उसके भाई इमरान को अपनी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे इरफान की मौत हो गई. पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है.

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अगौटा कस्बे के एक गांव में एक व्यक्ति को नाई की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी समीर, इरफान से अपने बाल कटवाता था. बुधवार को जब आरोपी ने इरफान से बाल काटने के लिए कहा तो इरफान ने मना कर दिया और अपनी बकाया रकम चुकाने को कहा. गुस्से में समीर ने इरफान और उसके भाई इमरान को अपनी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे इरफान की मौत हो गई.

घटना में इमरान भी घायल हो गया और उसके पैर में गोली लगी है. यह घटना शरीफपुर भैंसरोली गांव में हुई. पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है.

वहीं दूसरी तरफ आगरा में एक व्यापारी के बेटे ने नहाकर बाथरूम से बाहर निकले अपने दोस्त का तौलिया खींचकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. पीड़ित छात्र की मां ने थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई. उनकी शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

तनाव में था पीड़ित छात्र

पुलिस ने बताया कि न्यू आगरा निवासी 11वीं के छात्र के घर उसके दो दोस्त आए हुए थे. वे दोनों दोस्त 11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं. उनपर आरोप है कि उनका दोस्त छात्र बाथरूम में नहाकर बाहर निकला, उसी दौरान बाहर खड़े दोनों दोस्तों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए उसका तौलिया खींच लिया. बाद में उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. वीडियो बनाए जाने की  वजह से पीड़ित छात्र बहुत तनाव में था.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: मुलायम सिंह यादव से मिले राजा भैया, सियासी अटकलों का बाजार गर्म

UP Election 2022: चुनावी साल में उत्तर प्रदेश पर खजाना लुटा रही है मोदी और योगी सरकार, जानिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget