एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: तेज गाड़ी चलाने से टोका तो दबंगों ने दलितों को थार से कुचला, 1 की मौत 3 की हालत गंभीर

UP News: यूपी के बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र में 21 अप्रैल को दबंगों ने शराब के नशे में दलित समाज के 4 लोग को बुरी तरह से कुचल दिया. गाड़ी तेज चलाने का विरोध करने पर ठाकुर समाज के दबंग गुस्सा हो गए.

Bulandshahr News: बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुनहेरा में बीते 21 अप्रैल की रात दबंगों ने अपनी काले रंग की थार कार से दलित समाज के 4 लोगों को कुचल दिया था. जिसके बाद मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की थार गाड़ी भी बरामद कर लिया है. 

इस घटना में एक शीला नाम की वृद्ध महिला की मौत हो गई थी, जबकि 2 महिला और 1 पुरुष को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठाकुर समाज के युवक देर रात तेज रफ्तार में कार ले जा रहे थे, तेज रफ्तार से कार चलाने से मना किया गया तो उन्होंने गली गलौच करते हुए जाति सूचक शब्द कहे और धमकी देते हुए चले गए. जिसके कुछ देर बाद दबंग अपनी काले रंग की थार कार में लौटकर वापस आए और घर के बाहर खड़े लोगों को जान से मारने की नियत से थार गाड़ी चढ़ा दी.

दबंगों ने 2-3 बार लोगों को कार से रौंदा
दबंग यही नहीं रुके, दबंगों ने कार से लोगों को दो तीन बार रौंदा. जिसमे एक शीला नाम की वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमे काले रंग की थार कार लोगों को रौंदते हुए दिखाई दे रही है. घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गांव मे भारी पुलिस बल तैनात की गई है. कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई. 

पुलिस ने पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने 4 आरोपियों प्रयानशू, अतुल, मानव और कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की थार गाड़ी को भी बरामद कर लिया है.

मामले में एसपी सिटी ने क्या बोला?
बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के सुनहरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गाड़ी चढ़ा देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस टीम द्वारा इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें नामजद आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की थार भी इन लोगों से बरामद कर ली गई है. मौके पर छानबीन की गई तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गाड़ी हाल ही के दिनों में खरीदी गई थी. इनके द्वारा शराब पीकर गाड़ी को तेज गति से चलाने के साथ लोगों से बदतमीजी करने और अभद्रता करने का आरोप है. वहीं पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है. पूर्व में इन लोगों के द्वारा शराब पीकर बदतमीजी करने और अभद्र करने के मामले में चौकी प्रभारी और चौकीदार के द्वारा समय से सूचना नहीं दी गई थी. इस संबंध में चौकी इंचार्ज और चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हमले को बताया 'कायरतापूर्ण और सभ्य समाज पर धब्बा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget