एक्सप्लोरर

UP News: जनरल मैनेजर पुत्र ने बुजुर्ग पिता को घर से बाहर निकाला, DM की नसीहत के बाद किया ये काम

UP News: पीड़ित पिता की फरियाद सुनकर बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह ने ऑफिशियल लैंडलाइन से पुत्र को फोन किया. फोन पर डीएम ने बुजुर्ग पिता के कलयुगी बेटे को एक अच्छा पुत्र होने के कर्तव्य को याद दिलाया.

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग पिता को उसके पुत्र ने घर से बहार निकाल दिया, जिसके बाद वह अपनी फरियाद लेकर डीएम के पास पहुंचे. पीड़ित पिता ने जिस बेटे को पढ़ा लिखाकर समाज में एक प्रतिष्ठा और पहचान दी, उसी बेटे की डीएम बुलंदशहर सीपी सिंह को दर्द भरी कहानी सुनाते हुए आंखे भर गईं. बुलंदशहर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पीड़ित पिता ने डीएम से अपने भरण पोषण की गुहार लगाई. 

दरअसल, ये पूरा मामला बुलंदशहर का है. जहां बुलंदशहर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में एक पीड़ित पिता बेटे के घर से बाहर निकाल देने भरण पोषण के लिए गुहार लगाने पहुंचे. बुजुर्ग पिता को उनके कलयुगी बेटे ने उन्हीं के घर से बाहर निकाल दिया. मौके मौजूद सभी इस कहानी को सुन कर हैरान रह गए. जिस पिता ने अपने बेटे को रात दिन-मेहनत कर पढ़ाया लिखाया, उसके नाज नखरे उठाए. उसे समाज में अपने पैरों पर खड़े होने के काबिल बनाय, उसी पुत्र ने 88 साल के बूढ़े पिता को घर से बाहर निकाल दिया. पुत्र के इस हरकत से परेशान पिता बेटी के साथ गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंचे.

डीएम की नसीहत पर पुत्र साथ ले जाने पर राजी
कलेक्ट्रेट में पीड़ित पिता की फरियाद सुनकर बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह ने ऑफिशियल लैंडलाइन से पुत्र को फोन किया. फोन पर डीएम ने बुजुर्ग पिता के कलयुगी बेटे को एक अच्छा पुत्र होने के कर्तव्य को याद दिलाया. डीएम ने बुजुर्ग के पुत्र को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आप अपने पिता का सम्मान नहीं करेंगे, तो आपके भी दो पुत्र हैं. भविष्य में वह भी आपका सम्मान नहीं करेंगे. इसके बाद पुत्र बुजुर्ग पिता के भरण पोषण के लिए राजी हो गया.

पिता-पुत्र को लेकर डीएम ने क्या कहा?
मामले की जानकारी देते हुए डीएम सीपी सिंह ने बताया कि आज जनता दर्शन के दौरान एक 88 साल के बुजुर्ग हमारे पास आए थे. उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने उनको घर से निकाल दिया है. मेरे भरण पोषण की व्यवस्था की जाए. बुजुर्ग ने बताया कि उनका बेटा किसी नवरत्न कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है, जिसके बाद मैंने उनसे उनके बेटे का मोबाइल नंबर लेकर बात की. बातचीत में पता चला कि पुत्र प्रथा में किसी बात को लेकर कम्युनिकेशन गैप है, दोनों की बातचीत कराई गई है. जिसके बाद बेटे द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह अपने पिता को साथ लेकर जाएंगे.

ये भी पढ़ें: UP News: पीएम मोदी ने किए कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन, अखिलेश यादव बोले- '...उपलब्धि कैसी यह उनकी नाकामी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget