एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे घर

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में आज सुबह करीब 8 बजे बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोकर ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी, जिससे उनकी मौत हो गई.

Bulandshahr Murder News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व प्रधान की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. अज्ञात बदमाशों की तरफ से घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब आज सुबह पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप अपने परिवार के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के लिए छोड़कर घर वापस लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर गोली मार दी.

मामला अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ का है, जहां आज सुबह प्राथमिक विद्यालय से महज 20 मीटर की दूरी पर ही अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने मौका पाकर पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. वही दिनदहाड़े हुई पूर्व प्रधान की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पंचायत भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आपसी रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या 

वहीं घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे एसएसपी श्लोक कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया, साथ ही मृतक प्रधान के परिवार से बात की. मृतक प्रधान के परिजनों का आरोप है कि पूर्व में भी रामवीर को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. रंजिश के चलते ये हत्या की गई है. एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के खुलासे के लिए 6 टीमें लगा दी गयी है. सभी आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. जल्दी ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

बीजेपी सांसद के रह चुके हैं प्रतिनिधि 

यूपी के बुलंदशहर में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. नकाबपोश बदमाशों ने दो सिर में और दो गोली सीने में मारी, जिससे उनकी मौत हो गई. 55 साल के बीजेपी नेता रामवीर कश्यप की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रामवीर कश्यप बुलंदशहर के मौजूदा बीजेपी सांसद भोला सिंह के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर और हरियाणा में भी चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी? अखिलेश यादव ने बताया अपना प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget