एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: घर के बाहर खेल रही थी 5 साल की मासूम, अचानक हुई गायब, फिर पड़ोसी के घर...

Bulandshahr News: पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पांच साल की बच्ची रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी, जिसके बाद उसका शव पड़ोसी के घर मिला.

Bulandshahr Crime News: यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) जनपद के जहांगीराबाद क्षेत्र में पांच साल की बच्ची का शव पड़ोसी के घर में मिला, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी शख्स की पिटाई कर दी. पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पांच साल की बच्ची रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी और अचानक वह गुम हो गई, जब उसकी तलाश की गई तो कुछ देर बाद रात करीब आठ बजे बच्ची का शव पड़ोसी के घर में मिला.

अनूपशहर की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अन्विता उपाध्याय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शाम करीब चार बजे एक पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस बीच अचानक वो गायब हो गई, दो तीन घंटे बाद भी जब बच्ची वापस घर नहीं लौटी तो माता-पिता को उसकी चिंता हुई और उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की. 

पड़ोसी के घर में मृत मिली बच्ची

परिजनों ने बच्ची की आसपास के इलाके में खोजबीन की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद परिजन बच्ची को ढूंढते हुए पड़ोसी के घर पहुंचे जो शराब पीने का आदी है. परिजनों ने जब उसके घर की तलाश ली तो वहां बच्ची मृत अवस्था में पड़ी थी और आरोपी भी नशे की हालत में बेहोश पड़ा था. ये देखते ही लोगों को गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया. 

सीओ अन्विता उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Watch: अतीक के भाई अशरफ से बरेली जेल में मिले थे असद, गुलाम, उस्मान और शूटर गुड्डू मुस्लिम, CCTV फुटेज से खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget