एक्सप्लोरर

Bulandshahr: बुलंदशहर में मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे पांच लोग गंगा में डूबे, सीएम ने लिया घटना का संज्ञान

Bulandshahr News: बुलंदशहर के अनूपशहर गंगा घाट पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां स्नान के दौरान तीन महिला समेत पांच लोग डूब गये, इनमें से दो लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं.

UP Latest News: छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बुलंदशहर (Bulandshahr) के अनूपशहर गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां गंगा स्नान करने आये 3 महिला समेत 5 श्रद्धालु नदी में डूब गए. हादसे के बाद स्थानीय गोताखोरों ने मां नीरज और बेटे रितिक का शव निकाल लिया है जबकि डूबने वाली शेष दो महिलाओं और एक युवक की तलाश की जारी है.

मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे थे अनूपशहर गंगा घाट

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के मिठौली गांव का परिवार मुंडन संस्कार के लिए अनूपशहर गंगा घाट पहुंचा था. गंगास्नान के दौरान 3 महिला समेत 5 लोग गंगा में डूब गए, जिसमे मां-बेटे का शव बाहर निकाल लिया गया है.

वहीं सूचना के बाद बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह और डीआईजी संतोष कुमार सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया, स्थानीय गोताखोर, तैराक, पीएसी और NDRF टीम को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा अभी राहत एंव बचाव कार्य जारी है.

मुख्यमंत्री ने भी लिया घटना का संज्ञान

जिलाधिकारी ने बताया कि मुंडन कराने कुछ लोग आए हुए थे, नहाते वक्त पांच लोग डूब गए हैं जिसमें तीन महिला हैं और दो पुरुष हैं, घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, गोताखोर बुलाए गए हैं और यहां के जो तैराक हैं वो भी लगे हुए हैं. दो लोगों के शव मिले हैं. तीन लोग अभी भी लापता हैं.

जिनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए, हम लोगों को राहत बचाव कार्य के निर्देश भी दिए हैं. डीआईजी भी मौके पर हैं. 

इसे भी पढ़ें:

Kanpur News: कानपुर में ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की तैयारियां पूरी, प्रशासन ने उठाया ये कदम

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा से मुस्लिमों का हुआ मोहभंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget