एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में नशे में धुत दो सिपाहियों की महिला थाना प्रभारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो से हड़कंप

Bulandshahr News:कोतवाली नगर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में शनिवार देर शाम नशे में धुत दो सिपाहियों ने महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा के साथ अभद्रता और बदसलूकी की. दोनों लाइन हाजिर कर दिए गए हैं.

UP News: बुलंदशहर में पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जी हां कोतवाली नगर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में शनिवार देर शाम नशे में धुत दो सिपाहियों ने महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा के साथ अभद्रता और बदसलूकी की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बुलंदशहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा सादी वर्दी में दांत का इलाज कराने के बाद अपनी लाल रंग की ब्रेजा कार से थाने जा रही थीं. रास्ते में आवास विकास कॉलोनी के पास उनकी कार के सामने कोतवाली देहात की मंडी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रुधन चौधरी और कांस्टेबल अनुज चौधरी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी. जब रजनी वर्मा ने गाड़ी हटाने को कहा, तो दोनों सिपाहियों ने नशे में धुत होकर उनसे उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया. विवाद बढ़ने पर सिपाहियों ने कथित तौर पर रजनी वर्मा पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की.

वायरल वीडियो

सिपाही और महिला थाना प्रभारी की नोकझोंक के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, और लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. वायरल वीडियो में रजनी वर्मा सिपाहियों से कहती नजर आ रही हैं, "चुप रहो, तू शराब पीकर मुझसे उल्टा-सीधा बोल रहा है." भीड़ के हस्तक्षेप और रजनी वर्मा द्वारा तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद मामला शांत हुआ. आवास विकास चौकी पुलिस ने दोनों सिपाहियों को गाड़ी समेत चौकी ले जाया गया.

सिपाही लाइन हाजिर

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर के SSP दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों, रुधन चौधरी और अनुज चौधरी, को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. एएसपी सिटी ऋजुल ने बताया कि महिला थाना प्रभारी और कोतवाली देहात के दो पुलिसकर्मियों के बीच गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी. दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget