एक्सप्लोरर

Budget 2025: BHU के छात्रों ने बजट पेश होने के ठीक पहले वित्त मंत्री से लगाई ये गुहार, रख दी ये बड़ी मांग

शोध छात्र डॉ. अरविंद ने कहा कि बिल्कुल हम यह चाहते हैं कि इस बार रिकॉर्ड स्तर पर शिक्षा क्षेत्र में बजट दिया जाए. इसके अलावा विश्वविद्यालय में जिन संसाधनों की आवश्यकता है उन्हें बढ़ाने पर जोर दिया.

Budget 2025: 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है. 1 फरवरी को संसद में 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा. इसी को लेकर एबीपी लाइव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत की. इस दौरान छात्रों का कहना था कि खास तौर पर शिक्षा क्षेत्र के लिए इस बार बजट बढ़ाया जाना चाहिए. साथ ही बीते वर्षों से शोध अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि को इस बार जरूर बढ़ाया जाए. वह इस पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं. वहीं परिसर में कुछ ऐसे भी छात्र मौजूद रहे जिन्होंने बजट से कोई उम्मीद ना जताते हुए कहा कि बीते वर्षों में हमें पूरी तरह से बजट से निराशा हाथ लगी है.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र अभिषेक सिंह ने कहा कि हम BHU के छात्र आशावादी होते हैं. आने वाले 2025 - 26 के बजट को लेकर भी हम उम्मीद जता रहे हैं कि खासतौर पर शोध अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए इसमें विचार किया जाएगा. शिक्षा क्षेत्र में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बजट आवंटित किया जाएगा. शिक्षा क्षेत्र में कई ऐसे विषय हैं जिस पर सरकार को बेहद गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. 

Mahakumbh: बुलेट चलाकर निकली महाकुंभ को निकली 'बुलेट रानी', 2000 KM का तय करेंगी सफर

ये मांगे भी रखी
उनके द्वारा दिए जाने वाली धनराशि का संस्थानों में कितना उपयोग होता है इसके बारे में भी जानकारी रखना आवश्यक है. वहीं एक अन्य शोध छात्र डॉ. अरविंद ने कहा कि बिल्कुल हम यह चाहते हैं कि इस बार रिकॉर्ड स्तर पर शिक्षा क्षेत्र में बजट दिया जाए. इसके अलावा विश्वविद्यालय में जिन संसाधनों की आवश्यकता है उन्हें बढ़ाने पर जोर दिया. उन संसाधनों को अनावश्यक ना बढ़ाया जाए जिनका कोई उपयोग नहीं. जैसे हमारे परिसर में कई ऐसी इमारतें बनी है, जिनका कोई भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है.

बजट को लेकर एबीपी लाइव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्राओं से भी बातचीत की तो उनका कहना है कि हमारे आकलन के अनुसार बीते वर्षों में जितने भी बजट पेश किए गए हैं, उसका ज्यादा परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा है. इसलिए इस बार भी हमारे लिए बजट से उम्मीद करना बहुत मुश्किल हैं. लेकिन हम चाहते हैं कि शिक्षा क्षेत्र में दिए जाने वाले बजट का सही प्रयोग हो. हमें उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े. हम अपने ही देश में विभिन्न कोर्सेज को पढ़ सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget