एक्सप्लोरर

Budaun News: बदायूं में आठ साल के बच्चे के अपहरण का अपहरण कर हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव

Budaun Crime News: पिता का आरोप है कि जब उन्हें पांच लाख की फिरौती का फोन आया तो उन्होंने आवाज पहचान ली थी, जिसके बाद पुलिस को नामजद शिकायत की.

Budaun Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया से आठ साल के बच्चे का एक गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया है. बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य के बाद उसकी गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है‌. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

मृतक किशोर के पिता का आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही की और बच्चे को ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया. उनका कहना है कि जब उसके पास पांच लाख रुपए फिरौती की मांग की फोन काल आई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया किंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी, नतीजतन किशोर का शव गन्ने के खेत से घटना के 36 घंटे बाद बरामद हुआ है. हालांकि, पुलिस फिरौती की बात से इंकार कर रही हैं.

पांच लाख की फिरौती मांगने का दावा

पुलिस के मुताबिक बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया के जुल्फिकार का आठ वर्षीय पुत्र शारिक बुधवार दोपहर में गायब हो गया था. शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर ले ली. परिजनों का कहना हैं कि बृहस्पतिवार को शारिक के पिता जुल्फिकार के नंबर पर पांच लाख रुपये फिरौती का फोन आया तो जुल्फिकार ने आवाज की पहचान करने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी.

पिता का आरोप है कि पुलिस ने 24 घंटे बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की. मोबाइल पर फोन करने वाले एक किशोर को पुलिस ने फोन निगरानी के माध्यम से हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर बृहस्पतिवार की देर रात थाना उगती क्षेत्र के गांव चनी में गन्ने के खेत में शारिक का शव बरामद किया गया है. 

पुलिस ने फिरौती की बात से इनकार किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण से प्रतीत होता है कि बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करके गला दबाकर हत्या की गयी है और आरोपी भी नाबालिग है जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसएसपी ने फिरौती मांगने की बात को निराधार बताते हुए कहा कि भ्रमित करने के लिए फिरौती मांगने की बात की गई थी, जबकि फिरौती मांगने जैसी कोई बात नहीं है.

उन्होंने बताया कि आज बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं. अन्य दोषियों की भी तलाश की जा रही है जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

UP Weather Today: यूपी में मौसम ने बदली करवट, अगले 3 इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget