एक्सप्लोरर

शिवसेना के बहाने कांग्रेस पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती-कहा, पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर हुआ

बसपा प्रमुख मायावती ने शिवसेना के बहाने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि सावरकर पर कांग्रेस विरोध कर रही है और महाराष्ट्र में उनकी सहयोगी शिवसेना अपने एजेंडे पर कायम है। मायावती ने कहा कि ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं तो और क्या है

लखनऊ, एबीपी गंगा। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कांग्रेस और शिवसेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को सावरकर और नागरिकता संशोधन बिल पर घेरते हुये कहा कि यह पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर करता है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना की सहयोगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता बिल पर शिवसेना केंद्र सरकार का साथ देती है, कांग्रेस विरोध कर रही है। मायावती ने कांग्रेस को दोहरे रवैये को लेकर ट्वीट के जरिये नाराजगी जाहिर की।

मायावती ने कांग्रेस को घेरते हुये कहा कि 'शिवसेना अपने मूल एजेंडे पर अभी भी कायम है, इसलिए इन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर केंद्र सरकार का साथ दिया। अब सावरकर को लेकर शिवसेना को कांग्रेस का रवैया बर्दाश्त नहीं है। फिर भी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई है, तो यह सब कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है। इसलिए कांग्रेस को इस मामले में अपनी स्थिति जरूर स्पष्ट करनी चाहिये। वरना यह सब इनकी अपनी पार्टी की कमजोरियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए केवल कोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी।'

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शनिवार को भारत बचाओ रैली में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैं मर जाऊंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा। मैंने जो कहा है, सच कहा है। वैसे भी मेरा नाम राहुल गांधी है, राहुल सावरकर नहीं है। माफी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगी अमित शाह को मांगनी चाहिए, जिन्होंने देश की मजबूत अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी के ये बयान शिवसेना को नागवार लगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट के जरिये कहा कि गांधी और नेहरू की तरह सावरकर ने भी देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इन सबका देवता की तरह सम्मान किया जाना चाहिए। इससे कोई समझौता नहीं होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget