एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी के ज्ञानवापी पर दिए बयान का कुंवर दानिश अली ने किया विरोध, जानें- क्या बोले BSP सांसद

Gyanvapi Mosque Row: बसपा सांसद ने कहा कि जो मामला कोर्ट में है आप मुख्यमंत्री रहते हुए उस पर दबाव बनाना चाहते हैं. यह क्या हो रहा है इस प्रदेश और देश में क्या ऐसे देश चलता है या प्रदेश चलता है.

Gyanvapi Case News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली ने ज्ञानवापी मस्जिद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया है. बसपा सांसद ने सीएम योगी के बयान को बेहूदा बयान बताया और कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति को इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए. बसपा सांसद ने कहा कि वह किसी एक फिरके के मुख्यमंत्री नहीं हैं उन्हें इसका अहसास होना चाहिए कि वह कह क्या रहे हैं. उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास होने चाहिए कि आप किस पद पर बैठे हुए हो. वह उत्तर प्रदेश के 20 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं.

बसपा सांसद ने कहा कि जो मामला कोर्ट में है आप मुख्यमंत्री रहते हुए उस पर दबाव बनाना चाहते हैं. यह क्या हो रहा है इस प्रदेश और देश में क्या ऐसे देश चलता है या प्रदेश चलता है. बाबा साहब अंबेडकर ने जो हमें संविधान दिया है उससे देश चलता है प्रदेश चलता है. यह बेहूदा बयान है, कोर्ट के अंदर मामला विचाराधीन है और मुझे उम्मीद है कि इस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट स्वत संज्ञान लेगा.

किसान परेशान हैं, नौजवान बेरोजगार हैं

वहीं गृह मंत्री अमित शाह के बीजेपी को गरीबों की पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबों का मसीहा बताए जाने पर बसपा सांसद ने कहा कि बीजेपी को अब लग गया है कि 2024 में वह नहीं आने वाली है. इसलिए वह ध्यान भटकाने वाले मुद्दे जनता के बीच ला रहे हैं. क्योंकि उन्होंने कुछ काम किया ही नहीं किसान परेशान हैं. नौजवान बेरोजगार हैं दिखाने के लिए कुछ है नहीं इसलिए इस तरह के मुद्दे ला रहे हैं. संसद को वह चलने नहीं दे रहे हैं मणिपुर की घटना से ध्यान हटाने के लिए क्या किसी सभ्य समाज ने कभी सोचा था. जैसी घटना मणिपुर में हुई है हमारी दो बहनों को निर्वस्त्र करके नंगा करके जुलूस निकाला गया क्या इस देश के गृहमंत्री के पास इंटेलिजेंस नहीं थी और इस देश के प्रधानमंत्री पर इंटेलिजेंस नहीं है? जब किसी ने सोशल मीडिया में डाला है तब पता चला है.

असली मुद्दे हैं उन पर चर्चा होनी चाहिए

इसके साथ ही सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के बीजेपी के मस्जिदों में मंदिर तलाशने वाले बयान पर बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि मैं किसी के बयान पर बहुत कुछ नहीं कह सकता हूं. हालांकि कौन कहां मंदिर ढूंढ रहा है और कौन कहां मॉनेस्टी ढूंढ रहा है यह बात नहीं होनी चाहिए. बल्कि जो असली मुद्दे हैं उन पर चर्चा होनी चाहिए और खास तौर से जो संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोग हैं उनको संयम बरतना चाहिए. बसपा सांसद अमरोहा के पतई खालसा गांव में 29 जुलाई को मोहर्रम जुलूस में हुई दुर्घटना के मृतकों और घायलों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना साथ ही उन्हें हायर सेंटर दिल्ली में अच्छा इलाज कराए जाने की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी पर CM योगी के बयान को लेकर अखिलश यादव का तंज, गंगाजल का कर दिया जिक्र

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget