एक्सप्लोरर

मायावती के एक्शन पर दोनों दिग्गज नेताओं ने दी अपनी सफाई,कहा- बहन जी से मिलकर अपनी बात रखेंगे

यूपी में बीएसपी की कार्रवाई से सियासी माहौल गर्म हो गया है. पार्टी से निकाले गये लाल जी वर्मा और राम अचल राजभर ने अपनी बात रखी है.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से निकाले जाने के बाद लाल जी वर्मा और राम अचल राजभर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. दोनों नेताओं ने इस कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा और सफाई दी है. एबीपी गंगा पर वरिष्ठ नेता लाल जी वर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, ऐसी कार्रवाई के बारे में सोचा भी नहीं थी.

बहन जी से मिलकर गलतफहमी दूर करूंगा: लाल जी वर्मा

वर्मा का कहना था कि, किसी गलतफहमी के चलते उन्होंने यह फैसला लिया. मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि ऐसी कार्रवाई होगी. उन्होंने आगे कहा कि, मैंबहन जी से मिलकर उस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करूंगा और उनसे कहूंगा कि एक बार फिर पार्टी में वापस ले लें. लाल जी वर्मा से जब पूथा गया कि, क्या वे समाजवादी पार्टी में जाएंगे? तब उन्होंने कहा कि, वह कभी भी सपा में नहीं जाएंगे.

मैंने बीएसपी के लिये कुर्बानी दी: राजभर 

वहीं, दूसरी तरफ पार्टी से निष्कासन के बाद बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने भी अपनी सफाई देते हुये कहा कि, हम पार्टी के लिये काम करेंगे और पार्टी को वोट दिलाएंगे. आगे उन्होंने कहा कि, मैंने 1989 से बीएसपी के लिये कुर्बानी दी है, बहन जी के आशीर्वाद से पांच बार विधायक बना हूं. इसके अलावा चार बार मंत्री बना और पार्टी का अध्यक्ष भी रहा. उन्होंने कहा कि मैंने कांशीराम जी के सानिध्य में काम किया. राजभर ने कहा कि, मेरी कोशिश होगी कि बहन जी से मिलकर अपनी बात उनके सामने रखूं. 

आपको बता दें कि, बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुये अपने दो दिग्गज नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते निष्कासित कर दिया.

ये भी पढ़ें.

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बोले- 'अल्लाह' के सामने रोकर गिड़गिड़ाकर माफी मांगने से खत्म होगा कोरोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget