एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव के लिए मायावती ने ले लिया बड़ा फैसला! BJP या सपा किसको होगा फायदा?

Ghosi By-Election: घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बसपा ने अभी तक कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा गया है. सुत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मायावती इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेंगी.

UP Bypoll 2023: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau) जिले के घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर होने वाला उपचुनाव पर बीजेपी से लेकर सपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है. जहां एक ओर इस सीट को जीतने के लिए दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की एक और बड़ी पार्टी बसपा ने अब तक घोसी में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. जिसे लेकर बड़े कयास लगाए जा रहे हैं.

दरअसल घोसी विधानसभा शुरू से ही बसपा के लिए एक बड़े जनाधार का केंद्र रही है. माना जाता है कि घोसी विधानसभा से लगभग 60 हजार वोट बसपा के लिए मौजूद रहते हैं. फिलहाल अभी तक बसपा ने घोसी उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि बसपा घोसी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतार रही है. हालांकी आधिकारिक तौर पर बसपा की ओर से ऐसी कोई बात नहीं की गई है. फिलहाल अब इस सीट पर सीधी टक्कर बीजेपी और सपा के बीच देखने को मिलेगी. 

मायावती दे रही खास संदेश

बीजेपी ने घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के बागी नेता दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारा है, तो वहीं समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर एक बार फिर यहां से 2012 में विधायक रहे सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. फिलहाल बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतार कर इंडिया गठबंधन के नेताओं को लोकसभा 2024 के लिए खास संदेश दिया है. 

सपा और बीजेपी में कड़ी टक्कर

राजनीतिक गलियारों में उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभी सीट आने वाले समय में लोकसभा 2024 चुनाव के लिए बड़ा दांव मानी जा रही है. जहां एक ओर ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह पर दांव खेल रही बीजेपी इस चुनाव को जीत जाती है तो वह उत्तर प्रदेश में अपने गठबंधन को मजबूती से पेश कर इंडिया गठबंधन पर सवाल उठा सकती है. 

सपा के लिए जीत बनी साख का सवाल

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के गठबंधन पर सपा भारी पड़ती है तो लोकसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी की करारी हार मानी जा सकती है. जिसके चलते सपा इंडिया गठबंधन में खुद को साबित कर सके. फिलहाल बीजेपी अभी भी यहीं चाह रही है कि मायावती जल्द ही कोई फैसला लेकर घोसी विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारे, जिससे की उसके लिए इस चुनाव को जीतना आसान हो सके. वहीं बसपा की ओर से उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर यह बीजेपी के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर सकता है.

यह भी पढ़ेंः 
Seema Haider: सचिन को 'लप्पू' बताने वाली महिला ने अब सीमा को कहा अपशब्द, अब बढ़ सकती है मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget