एक्सप्लोरर

परिवार पर मेहरबान मायावती, भतीजे आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर व भाई को बनाया उपाध्यक्ष

मायावती की अगुवाई में बीएसपी की अहम बैठक आज लखनऊ में हुई। इसमें उन्होंने बड़े फैसले लिये। अपने भतीजे को बसपा सुप्रीमो ने पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। वहीं भाई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के संगठन की अहम बैठक रविवार को लखनऊ में बुलाई। इस बैठक में देशभर के प्रदेश अध्यक्षों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों शामिल हुये। मायावती ने इस बैठक में बड़े फैसले लिये। उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्य नियुक्त किया। वहीं भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया। लोकसभा चुनाव के बाद बसपा की यह बड़ी बैठक है। मायावती 18 जून को लखनऊ वापस लौटी हैं। इसके बाद से वह लगातार संगठन की गतिविधियों पर मंथन कर रही हैं। देश के सभी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए आकाश आनंद को मिली अहम जिम्मेदारी। बसपा कैडर में कोऑर्डिनेटर का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

परिवारवाद रहा हावी

बसपा सुप्रीमो ने संगठन के स्तर पर बड़े फैसले लिये। परिवारवाद की राह चलते हुये उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने भाई को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। यहीं नहीं उन्होंने दो लोगों को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद के लिये चुना। राम जी गौतम को भी संगठन में नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद मिला। इस अहम बैठक में यूपी के अलावा देशभर के प्रदेश अध्यक्षों के साथ राज्य प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया । उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें बसपा बिना किसी गठबंधन के मैदान में उतर रही है। बसपा पहली बार विधानसभा उप चुनाव में उतरेगी।

मोबाइल फोन कराए जमा वहीं, इस बैठक में मोबाइन फोन ले जाना भी वर्जित है। मीटिंग में पहुंचे नेताओं से बैठक हॉल में पहुंचने से पहले मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए। इतना ही नहीं, उनके बैग, कार की चाबी और यहां तक की पेन भी बाहर जमा करा लिए गए हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जहां यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा सिर्फ 10 और सपा को महज 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा। जिसके के बाद बसपा ने उपचुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया। कहा जा रहा है कि आज की बैठक में मायावती उपचुनाव की तैयारियों को लेकर नेताओं से फीडबैक लेंगी। वहीं, रैलियों और स्टार प्रचारकों की लिस्ट पर भी चर्चा होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget