एक्सप्लोरर

UP News: एक्सप्रेसवे धंसने पर बसपा प्रमुख मायावती का बीजेपी सरकार पर हमला, केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाया यह आरोप

Mayawati News: मायावती ने कहा कि हाईवे धंसने की ये घटनाएं सरकार के दावों की पोल खोलती हैं. इतना होने के बाद भी प्रदेश और केंद्र सरकारें यूपी में अमेरिका जैसी सड़क बनाने जैसा हसीन सपना दिखा रही हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश में धंस रहे हाईवे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती (BSP President Mayawati) ने बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि हाईवे धंसने की ये घटनाएं सरकार के दावों की पोल खोलती हैं. उन्होंने कहा है कि इतना होने के बाद भी प्रदेश और केंद्र सरकार यूपी में अमेरिका जैसी सड़क बनाने जैसा हसीन सपना दिखा रही है. उन्होंने कहा है कि गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और पिछड़ेपन आदि से त्रस्त और विकास की भूखी जनता चुप है कि आगे क्या होगा?

मायावती ने क्या आरोप लगाए हैं
मायावती ने इसको लेकर बुधवार सुबह तीन ट्वीट किए. एक ट्वीट में बसपा प्रमुख ने लिखा, ''नए एक्सप्रेसवे के लगातार धंसने-दरकने, लखनऊ-उन्नाव की भी 50 किमी सड़क में 982 गड्ढे जैसी पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल अर्थात् अधिकांश यहां यूपी में बदहाल सड़कें व उस कारण जनजीवन त्रस्त होने व जानलेवा दुर्घटनाओं आदि की खबरें सर्वत्र चर्चाओं में है, जो सरकारी दावों की पोल खोलता है.''

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''जबकि यहाँ यूपी में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद से भी प्रदेश को गड्ढा-मुक्त करने के वादे व दावे हर मंत्री व नेताओं द्वारा लगभग हर रोज ही किए जाते हैं, लेकिन इनके अन्य दावों की तरह ही सूबे को गड्ढा-मुक्त नहीं बना पाना लोगों को अब काफी विचलित कर रहा है.''

बसपा प्रमुख ने लिखा है, ''किन्तु इसके बावजूद भी इनके जले पर नमक छिड़कने के लिए केन्द्र व राज्य में दोनों सरकारें यूपी में अमेरिका जैसी सड़क बनाने जैसा हसीन सपना दिखाने में नहीं हिचक रही हैं. साथ ही, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि से त्रस्त व विकास की भूखी जनता चुप है कि आगे क्या होगा?''

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंसा
दरअसल पिछले दिनों हुई बारिश में सुलतानपुर के हालियापुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 15 फीट का एक गड्ढा हो गया था. इसमें एक कार गिर गई थी. कुछ और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 340 किमी लंबा है.इसके निर्माण पर 22 हजार करोड़ की लागत आई थी. इससे पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के धंस

ये भी पढ़ें

UP News: अखिलेश यादव का भावुक करने वाला ट्वीट, कहा- आज पहली बार लगा…

Gorakhpur News: गर्लफ्रेंड के प्यार ने बना दिया हाईटेक चोर! महंगे शौक पूरे करने के लिए जेवर से लेकर टोंटी तक, सब ले उड़े बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget