एक्सप्लोरर

'रामलला के दर्शन नहीं करने देंगे..', बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से दी राज ठाकरे को दी चेतावनी

UP News: बृजभूषण ने कहा राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों को कूड़ा मकौड़ा समझा था उनके साथ मारपीट की. जब तक वो माफी नहीं मांगेंगे तब तक उन्हें अयोध्या के दर्शन नहीं करने देंगे.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद ब्रजभूषण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने धमकी दी कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक हम उन्हें राम लला के दर्शन नहीं करने देंगे. बृजभूषण ने सार्वजनिक मंच से कहा राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों को कूड़ा मकौड़ा समझा था उनके साथ मारपीट की. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राज ठाकरे को चेतावनी दी. उन्होंने कहा- "मुझे याद है महाराष्ट्र में राज ठाकरे जब जब उत्तर भारतीयों की पिटाई करता था तब-तब कांग्रेस पार्टी उसे सिक्योरिटी देती थी. जब-जब वो हमारे उत्तर भारतीय जो मजदूरी करने गए हैं. कहीं काम करने जाते थे इंटरव्यू देने जाते थे. गरीब लोग थे उन्हें पीटने का काम करता था और कांग्रेस की सरकार उसे सुरक्षा देती थी. 

राज ठाकरे को दी चेतावनी
इसलिए जब उसने (राज ठाकरे) कहा कि हम अयोध्या के दर्शन करना चाहते हैं. रामजी का दर्शन करना चाहते हैं. अयोध्या सबकी है..हमारी भी है.. हर गरीब की है, राज ठाकरे की भी है. आज वहां देश के कोने-कोने और देश के बाहर से भी लोग दर्शन करने आते हैं. कहीं किसी का विरोध नहीं है. लेकिन, मैने विरोध किया था राज ठाकरे का. कुछ नहीं मांगा था बस ये कहा था कि उसने महाराष्ट्र की धरती पर हमारे पढ़े लिखे जवानों को, गरीबों को पीटने का काम किया है. तुमने उत्तर भारतीयों को कूड़ा मकौड़ा समझ रखा था. 

बृजभूषण ने राज ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहा कि आओ तुम अयोध्या.. लेकिन, जब तक वो यहां के गरीबों, महिलाओं और युवाओं से सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तब तक हम उसे अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं करने देंगे. बता दें कि इससे पहले साल 2022 में राज ठाकरे ने अयोध्या आने की इच्छा जताई थी लेकिन तब भी उन्हें बृजभूषण शरण सिंह के विरोध का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद ठाकरे ने अपना अयोध्या दौरा टाल दिया था.  

वक्फ बिल: मुस्लिम धर्मगुरु ने पीएम को पत्र लिखा, कहा- 'विरोध करने वालों की जांच हो, संपत्ति पर भू-माफिया का कब्जा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget