एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने पर क्यों खामोश हैं अखिलेश यादव? बृजभूषण शरण सिंह ने बताई वजह

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरना प्रदर्शन पर अब तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बृजभूषण शरण सिंह ने अब इसकी वजह बताई है.

Wrestlers Protest Against WFI Chief: दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से बजरंग पुनिया (Bajrang Punia), विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और साक्षी मलिक (Sakshi Malik) समेत कई पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके इस प्रदर्शन को अब राजनीतिक दलों का भी खासा समर्थन मिल रहा है,लेकिन इस पूरे बवाल पर अब तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की (Akhilesh Yadav) कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. जिसकी वजह अब खुद विवादों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने बताई है.   

यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वो सच के साथ है. उन्होंने कहा कि "सपा के नेता अखिलेश यादव मुझे बच्चपन से जानते हैं और ज्यादातर पहलवान उत्तर प्रदेश के अंदर यादव समाज से ही आते हैं, जो समाजवादी विचारधारा से आते हैं. अगर यूपी में दस हजार बच्चे पहलवानी करते हैं तो उसमें आठ हजार ऐसे हैं जो समाजवादी परिवार से हैं और उन सबको पता है कि हमारे नेताजी कैसे हैं."

बृजभूषण शरण ने लगाया साजिश का आरोप

बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के सभी आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि ये भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर कब्जा करना चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा और पहलवान बजरंग पूनिया पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पहलवानों को पट्टी पढा रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बिना सोचे-समझे आरोप लगा रही है, जबकि कांग्रेस के लोकल नेता मेरे साथ हैं. 

आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदर्शनकारी पहलवानों ने फिर से धरना शुरू कर दिया है. उनकी मांग है कि केंद्र द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए. इसके साथ ही वो लगातार बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से इस्तीफा देने और यौन शौषण के आरोप में उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ दो मुकदमें भी दर्ज हो चुके हैं. 

बीजेपी सांसद ने दी ये सफाई

दूसरी तरफ बृजभूषण का कहना है, ‘‘मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं. मुझे सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा है. मैं हर तरह की जांच का सामना करने को तैयार हूं.'' उन्‍होंने कहा, ''भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना मेरे लिए कोई बहुत बड़ी चीज नहीं है, किन्तु मैं अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा. मैं अपराधी नहीं हूं. इस्तीफा देने का मतलब है कि मैंने इनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है.''

ये भी पढ़ें- LPG Price: चुनावी मौसम में बड़ा तोहफा, एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के कम हुए दाम, जानें- अपने जिले का रेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget