एक्सप्लोरर

Brij Bhushan Sharan Singh: 'मैं फैसले का...', यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट के आदेश पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया

Brij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण सिंह ने कहा कि पुलिस ने जो चार्ज लगाया है उसी के आस-पास आपको रहना होता है. न्यायपालिका के फैसले का स्वागत है. विकल्प खुले हैं, इस प्रकरण का सामना किया जाएगा.

Court Frame Charges Against Brij Bhushan Singh: महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए हैं. वहीं इस मामले पर बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, बृजभूषण शरण सिंह ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "प्रथम दृष्टया आज कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है. चार्जशीट पहले लगी थी, जिसका मैंने विरोध किया था. जिसे कोर्ट ने नहीं माना. एक मामले को छोड़कर कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है. मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं. अब मेरे लिए रास्ते खुल गए क्योंकि जब आप चार्ज पर अपनी बात रखते हैं तो कोई गवाह, कोई साक्ष्य आप अलग से नहीं रख सकते. पुलिस ने जो चार्ज लगाया है उसी के आस-पास आपको रहना होता है. न्यायपालिका के फैसले का स्वागत है. विकल्प खुले हैं, इस प्रकरण का सामना किया जाएगा."

#WATCH भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "प्रथम दृष्टया आज कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है। चार्जशीट पहले लगी थी, जिसका मैंने विरोध किया था। जिसे कोर्ट ने नहीं माना। एक मामले को छोड़कर कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है। मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। अब मेरे लिए रास्ते खुल गए… https://t.co/8moGpQoVrz pic.twitter.com/eCecnxLgEx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2024

">

कोर्ट का क्या है फैसला? 

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज यानी शुक्रवार (10 मई) को आरोप तय करने का आदेश दे दिया है. कोर्ट ने बृजभूषण के सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ भी आरोप तय करने का आदेश दिया है. पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ 15 जून 2023 को धारा 354, 354-ए, 354-डी और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था. 

बजरंग पुनिया ने दी प्रतिक्रिया

बृजभूषण सिंह के खिलफ आरोप तय होने के बाद पहलवान बजरंग पुनिया की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "बृजभूषण पर आरोप तय हो गये हैं. माननीय कोर्ट का धन्यवाद. महिला पहलवानों के संघर्ष की बहुत बड़ी जीत है. देश की बेटियों को इतने कठिन समय से गुजरना पड़ा है, पर यह फ़ैसला राहत देगा. जिन लोगों ने महिला पहलवानों को ट्रोल किया था उनको भी शर्म आनी चाहिए."

बृजभूषण पर आरोप तय हो गये हैं. माननीय कोर्ट का धन्यवाद. महिला पहलवानों के संघर्ष की बहुत बड़ी जीत है. देश की बेटियों को इतने कठिन समय से गुजरना पड़ा है, पर यह फ़ैसला राहत देगा. जिन लोगों ने महिला पहलवानों को ट्रोल किया था उनको भी शर्म आनी चाहिए.
🇮🇳 सत्यमेव जयते 🫡 pic.twitter.com/3IBUKCfzog

— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) May 10, 2024

">

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: 10 मई से काशी में होगा सियासी जमघट, कई पार्टियों के बड़े दिग्गज रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonbhadra News: मोबाइल के लिए पति से विवाद, 25 फीट गहरे कुएं में कूदकर विवाहिता ने दी जान
सोनभद्र में मोबाइल के लिए पति से विवाद, 25 फीट गहरे कुएं में कूदकर विवाहिता ने दी जान
यूपी में कल 3.30 बजे कैबिनेट विस्तार, शपथ के लिए इन नेताओं को गया फोन, कई मंत्रियों का कट सकता है पत्ता!
यूपी में कल 3.30 बजे कैबिनेट विस्तार, शपथ के लिए इन नेताओं को गया फोन, कई मंत्रियों का कट सकता है पत्ता!
गोंडा में छोटे भाई ने लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गोंडा में छोटे भाई ने लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR, जानें किसने दर्ज कराया मुकदमा?
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR, जानें किसने दर्ज कराया मुकदमा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR, जानें किसने दर्ज कराया मुकदमा?
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR, जानें किसने दर्ज कराया मुकदमा?
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
Video: अस्पताल में भर्ती मां के सामने अचानक पहुंची बेटी, महीनों बाद लाडली को देखते ही छलक पड़े आंसू
अस्पताल में भर्ती मां के सामने अचानक पहुंची बेटी, महीनों बाद लाडली को देखते ही छलक पड़े आंसू
Instagram Spam Accounts: Instagram पर भूचाल ! विराट कोहली समेत कई बड़े सितारों के रातोंरात गायब हुए लाखों Followers
Instagram पर भूचाल ! विराट कोहली समेत कई बड़े सितारों के रातोंरात गायब हुए लाखों Followers
Embed widget