एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: घरवालों को खिलाया नशीला खाना, लुटेरी दुल्हन नगदी जेवर लेकर हुई फुर्र

मुरादाबाद में नई दुल्हन को लेकर घरवाले खुशियां मना रहे थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा होने वाला है। परिवार वालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुल्हन जेवर, नगदी लेकर फरार हो गई।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। सात फेरे लेकर जिसके साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम ली थी और जिसे अपनी दुल्हन बनाकर घर में लाये थे वो ही पूरे परिवार को नशीला खाना खिला कर सुला गयी और जाते जाते सारा सोना और नगदी लेकर फरार हो गयी। अब पीड़ित दूल्हा और उसका परिवार अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं और लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। यह मामला मुरादाबाद शहर का है।

नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झंझानपुर का है, जहां नई नवेली दुल्हन ने पांच लोगों से भरे पूरे परिवार को बेहोश करके जेवर और नगदी लूट ली और फरार हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के पांच लोगों को नशे की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। जबकि लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा है।

झांझनपुर निवासी संजय होटल में काम करता था। इस महीने की दो अगस्त को उसकी शादी बरेली की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। नयी दुल्हन के आने से घर में खुशी का माहौल था। शनिवार रात दुल्हन ने सभी को खाना बनाकर खिलाया। परिवार के सभी सदस्य ऊपर घर में सोने चले गये। जबकि दूल्हा दुल्हन के साथ नीचे कमरे में सो रहा था लेकिन सभी सोते ही रह गए और दुल्हन भाग गयी। पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का भाई प्रदीप जब घर पहुंचा तो पूरा घर बेहोश था। जब परिजनों को होश आया तो घर से दुल्हन पूजा गायब थी और घर में रखी हुई नगदी 16 हजार व जेवर आदि सब गायब थे। फौरन ही सूचना पुलिस को दी गयी। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सबका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget