एक्सप्लोरर

Auraiya News: दूल्हे की इस हरकत पर दुल्हन को आया गुस्सा, जयमाला छोड़ स्टेज से उतरी, शादी से किया इनकार

Auraiya News: डिप्टी एसपी प्रदीप कुमार ने ज्यादा कुछ न बताते कहा कि एक बारात लखनऊ से आई थी. किसी बात को लेकर विवाद हुआ, तो लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया.

Auraiya News: यूपी के औरैया (Auraiya) में एक बार फिर से बारात बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौट गई. यहां दुल्हन (Bride) स्टेज पर जयमाला के लिए तो आई लेकिन वरमाला पहनाने से पहले शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों ड्रामा चला, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और काफी समझाने की कोशिश की गई लेकिन वधू पक्ष किसी भी बात पर राजी नहीं हुआ, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई. आखिर ऐसा क्या है कि दुल्हन और लड़की पक्ष इतना नाराज हो गया चलिए आपको पूरी बात बताते हैं. 

दरअसल, औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में गांव मधवापुर में रहने वाले हरज्ञान की बेटी की शादी थी. बारात लखनऊ के भोला खेड़ा से आई थी. लड़के का नाम आदर्श था. आदर्श पूरी धूमधाम के साथ बारात लाया था. चारों तरफ खुशियों का माहौल था. दुल्हन वालों ने भी बारात का दिल खोलकर स्वागत किया. इसके बाद बारात चढ़ने का वक्त आया. घोड़े पर सवार होकर आदर्श बारात लेकर दुल्हन से शादी करने आया. बाराती नाच गा रहे थे. इसके बाद जयमाला का वक्त आया. 

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

थोड़ी ही देर में दुल्हन भी स्टेज पर आ गई. जयमाला की रस्म शुरू हुई. दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला डालने के लिए हाथ बढ़ाया तभी उसे दूल्हे के मुंह से शराब की महक आने लगी. इस पर लड़की ने एतराज जताया और पिता को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद पिता भी स्टेज पर पहुंच गए और उन्होंने दूल्हे को शराब के लिए टोका और उसे समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन दूल्हे के लिबास आदर्श अपने सारे आदर्श खो बैठा और उसने लड़की के पिता की पिटाई कर दी. इसके बाद तो बात पूरी तरह बिगड़ गई. दुल्हन एकदम स्टेज पर खड़ी हो गई और उसने शादी से साफ इनकार कर दिया.

घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मामला बिगड़ा तो रिश्तेदार भी किनारा करने लगे, जिसके बाद वर पक्ष के लोग माफी मांगने लगे. इसके बाद घंटों ड्रामा चलता रहा. पुलिस को भी सूचना दे दी गई. पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन पक्ष मानने को तैयार ही नहीं हुई. जिसके बाद दूल्हे को खाली बारात लेकर लौटना पड़ा. दोनों पक्षों में हुए समझौते में लड़की पक्ष की तरफ से किए गए खर्च के साथ साथ शादी में 11 लाख रुपये दहेज में दिए गए जिसे वापस करने की बात कही और लड़के वालों ने पांच दिन का समय मांगा है.

डिप्टी एसपी प्रदीप कुमार ने ज्यादा कुछ न बताते कहा कि एक बारात लखनऊ से आई थी. किसी बात को लेकर विवाद हुआ, तो लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नही दी गई है अगर कोई तहरीर मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी. 

UP Politics: बीजेपी का ये दांव चला तो 2019 से भी खराब हालत में पहुंच जाएगी सपा, अखिलेश यादव की बढ़ेगी मुसीबत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget