एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: समय से पहले ओपीडी बंद करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डॉक्टर समय से पहले ही ओपीडी से गायब नजर आ रहे थे. इस मामले पर डिप्टी सीएम ने सख्त रवैया अपनाया है.

Brajesh Pathak News: यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में लोनी के सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दोपहर 1.30 बजे ही डॉक्टर ओपीडी (OPD) से गायब नजर आ रहे थे, जिसकी वजह से कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा. इस वीडियो (Video) के सामने आने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने संज्ञान लिया है. डिप्टी सीएम ने इस मामले में पांच डॉक्टरों को नोटिस भेजा है और दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. इसके साथ ही निर्देश दिए हैं कि समय से पहले ओपीडी बंद करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी. 

ये वीडियो गाजियाबाद के लोनी के सरकारी अस्पताल का था, जिसमें दोपहर होते ही सभी डॉक्टर ओपीडी से गायब नजर आ रहे थे. जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को बिना इलाज के लिए वापस लौटना पड़ा. इस वीडियो के सामने आने के बाद डिप्टी सीएम ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए पांच डॉक्टरों के खिलाफ नोटिस जारी किया है और सीएमओ को जांच के आदेश दिये गए हैं. 

वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

सरकारी अस्पतालों में सुबह आठ से दो बजे तक ओपीडी के संचालन का समय तय है, जबकि इमरजेंसी 24 घंटे चलती है. 27 मई को गाजियाबाद के लोनी 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय का एक वीडियो सामने आया जिसमें डेढ़ बजे ओपीडी बंद कर डॉक्टरों के गायब होने की तस्वीरें दिखाई गईं. सच्चाई का पता लगाने के लिए डिप्टी सीएम ने सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिये हैं. इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डिप्टी सीएम की कमेटी गठित की गई है. दो दिन में जांच पूरी करनी है. फिलहाल प्रकरण के संबंध में अस्पताल के सीएमएस समेत पाँच डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. 

वहीं दूसरी तरफ आगरा के फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में सुबह 10 बजे तक डॉक्टरों के न पहुंचने का प्रकरण सामने आया है. समय पर ओपीडी का संचालन न होने से मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा था. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. 

ये भी पढ़ें- UP MLC By-Elections: यूपी एमएलसी उपचुनाव में सभी विधायकों ने नहीं डाला वोट, इन पार्टियों MLA भी रहे गायब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget