एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: 'सपा सरकार में गुंडई से थी पूर्वांचल की पहचान लेकिन अब...', ब्रजेश पाठक ने गिनाईं BJP सरकार की उपलब्धियां

UP Politics: पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने गोरखपुर एम्स आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि यूपी में अब कानून का राज स्थापित हो गया है. गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं.

UP News: गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में एक हफ्ता दिन और एक हफ्ता रात बिजली आती थी. बीजेपी सरकार सभी जिलों को चौबीसों घंटे विद्युत आपूर्ति कर रही है. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की पहचान गुंड़ई और अराजकता से होती थी. आज कानून के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है. लोगों ने मान लिया है कि यूपी में कानून का राज स्थापित हो गया है. गुंडे-बदमाश, माफिया पहले सड़क पर बंदूक लेकर घूमते थे, अब जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं.

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

बता दें कि ब्रजेश पाठक रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचे थे. उन्होंने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. ब्रजेश पाठक ने बताया कि पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य 8 लाख 80 हजार घरों को बनाया गया है. घर-घर दस्तक देकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाया जाएगा. 6 लाख 50 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

ब्रजेश पाठक ने गिनाई उपलब्धियां

प्रदेश से पोलियो का सफाया करने के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार मिलजुकल काम कर रही है. गोरखपुर में दो2 हजार पल्स पोलियो बूथ बनाए गए हैं. 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा. 1400 टीमें बनाई घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाने का काम करेंगी. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 290 अतिरिक्त टीम रेलवे स्टेशन, चौराहे और एयरपोर्ट सहित बस अड्डे पर अभियान को चलाएगी. प्रवासी लोगों के बच्चों को भी पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी. 64 टीमें ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी लोगों के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी. छूटे बच्चों के लिए 18 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी वैन गांव-गांव और वार्ड में पहुंच रही है. लाभार्थियों को मोदी सरकार की गारंटी का लाभ दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के नागरिकों की चिंता कर रहे हैं. देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त राशन योजना को अगले 5 वर्ष के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है. ऐसा केवल भारत में हो रहा है. देश लगातार विकास कर रहा है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्द भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा. ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि यूपी  इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में नंबर एक पर होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक दर्जन से अधिक एयरपोर्ट यूपी में हैं. आने वाले समय में 21 से अधिक एयरपोर्ट क्रियाशील होंगे. हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज का सफर कर रहे हैं. पीएम मोदी के विजन का काम तेजी चल रहा है. आज यूपी एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेसेज, जूता-मोजा दिया है. बच्चों का ड्रॉप आउट रेट एक करोड़ 12 लाख तक पहुंच गया था. उन्हें बताने में प्रसन्नता है कि स्कूलों में एक करोड़ 90 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज योजना को अमली जामा पहनाने जा रही है. आज हमारे यूपी में 65 मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं. 30 सरकारी और 35 निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

16 जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र लोकार्पण करेंगे. मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज भी बनाने का काम चल रहा है. यूपी में तेजी से औद्योगिकरण हो रहा है. गोरखपुर के गीडा, नोएडा, कानपुर समेत पूरे प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ गई है. देश-दुनिया के उद्यमी यूपी में इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं.

UP News: कांशीराम के पदचिन्हों पर नहीं चलेगी बसपा?, आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित करने पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget