एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में ब्रजेश पाठक ने मुलायम सिंह यादव पर की टिप्पणी, नाराज सपा विधायकों का हंगामा

UP Vidhan Sabha Budget Session: यूपी सदन में भारी हंगामा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ नारों की भाषा पर बीजेपी सदस्य भी खड़े हो गए. वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने सपा सदस्यों को बाहर जाने को कहा.

UP News: यूपी विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है और 5वें दिन सदन में बजट पर हो रही चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की एक टिप्पणी पर हंगामा हो गया. उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, इसके साथ ही सपा विधायक सदन में धरने पर बैठ गए.

यूपी सदन में भारी हंगामा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ नारों की भाषा पर बीजेपी सदस्य भी खड़े हो गए. वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने सपा सदस्यों को बाहर जाने को कहा. सपा विधायक समरपाल सिंह के पूछे सवालों के जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के द्वारा अतीत पर की गई एक टिप्पणी का उल्लेख सदन में किया. 

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की इस बात से नाराज सपा विधायकों ने सदन में हंगामा किया और प्रश्न काल के दौरान वह लगातार नारेबाजी करते रहे. सपा विधायकों डिप्टी सीएम की माफी पर अड़े रहे. इधर विधानसभा में हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन दो बजे तक स्थगित कर दिया. सदन में हुए हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा हंगामा खड़ा करना उनका काम है, मैं सदन में सबका सम्मान करता हूँ और चाहता हूँ सदन चले.

लड़कों से गलती हो जाती है वाले बयान पर हंगामा

दरअसल सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूछा- नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया. सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हो, क्या वह बात भी मानेंगे. लड़कों से गलती हो जाती है. इसके बाद विधानसभा में सपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और कहा कि हर बात को निगेटिव मत लीजिए.

नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं- माता प्रसाद पांडेय

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए. उन्होंने कहा-नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं. उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए. मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए. इसके बाद वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया. मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं, किसी का नाम नहीं लिया गया है.

यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को CM योगी ने दी शुभकामनाएं, बता दिया सफलता का मूलमंत्र

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget