एक्सप्लोरर

Gadar 2: फिल्म 'गदर 2' देखने गए दर्शकों ने वापस मांगा अपना पैसा, हुआ जमकर बवाल, ये है पूरा मामला

Crime in UP: कानपुर के जूही थाना अंतर्गत साउथ X मॉल टॉकीज की AC खराब होने पर नाराज दर्शकों ने अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर बाउंसर ने दर्शकों के साथ मारपीट कर दी.

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक जाने माने मॉल में उस वक्त गदर मच गया जब मॉल के PVR में गदर 2 फिल्म देख रहे दर्शक अचानक ही गुस्सा हो गए. दर्शक फिल्म के किसी सीन को देखकर गुस्सा नहीं हुए बल्कि अचानक से थियेटर का AC खराब हो गया. जिसकी शिकायत करने के बाद भी थियेटर की ओर से AC को ठीक करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया तो नाराज दर्शकों ने अपने पैसे वापस मांगे और इस दौरान उनकी झड़प बाउंसर से हो गई.

दरअसल, कानपुर के जूही थाना अंतर्गत साउथ X मॉल के PVR में गदर 2 फिल्म देखने आए दर्शकों को उस समय गुस्सा आ गया जब फिल्म के दौरान हॉल का AC फेल हो गया. AC फेल हो जाने के बाद दर्शक हॉल से बाहर निकल आए और मैनेजर से अपना पैसा वापस मांगने लगे, इसी दौरान मैनेजर ने पैसा वापस देने से मना कर दिया. जिस पर दर्शकों और मैनेजर के पहले गाली गलौज और फिर मारपीट हुई.

कैसे बिगड़ी बात?

फिल्म देखने के दौरान हाल का AC बंद हो जाने के बाद दर्शक गुस्से में बाहर निकले और अपना पैसा मांगने के साथ ही हंगामा करने लगे. हंगामा शुरू होते ही एक दर्शक को कुछ बाउंसरों ने मिलकर पीट दिया. बाउंसरों के इस रवैये के बाद फिल्म देखने आए दर्शकों का हंगामा बढ़ गया और दर्शक बाउंसरों से जा भिड़े. इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आपको बता दें फिल्म के दौरान AC खराब होने पर दर्शकों ने पहले शिकायत की थी पर काफी देर तक AC ठीक नहीं हुआ. जिसके बाद हंगामा करते हुए दर्शक अपना पैसा वापस मांगने लगे. जिसके बाद बाउंसर से लोगों की बहस हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है की बाउंसरों ने कई दर्शकों को पीटा जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं.

मामले में होगी उचित कार्यवाही

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक थाना जूही कानपुर स्थित साउथ X मॉल में सिनेमा देखने आए लोगों के साथ सिनेमा प्रबंधक की ओर से दुर्व्यवहार और मारपीट की गई थी. इस संबंध में थाने पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है. जिसके आधार पर कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः 

Seema Haider: सचिन को 'लप्पू' बताने वाली महिला ने अब सीमा को कहा अपशब्द, अब बढ़ सकती है मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget