एक्सप्लोरर

मथुरा के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले पर 25 हजार का इनाम घोषित, आरोपी की हुई पहचान

मथुरा के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

मथुरा, एजेंसी। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृन्दावन के प्रेम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने यहां के मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस की कई टीमें फोन करने वाले आरोपी की तलाश में भी जुटी हैं। इस बीच बम से मंदिरों को उड़ाने की धमकी देने वाले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एसएसपी शलभ माथुर ने सोमवार को इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि, एक अगस्त को प्रेम मंदिर के रिसेप्शन पर आए एक फोन से खलबली मच गई थी। फोन करने वाले युवक ने प्रेम मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत कई प्रमुख मंदिरों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस और खुफिया विभाग ने कॉल करने वाले की लोकेशन खोजी जो राजस्थान के अलवर में मिली। पुलिस की टीम यहां पहुंची तो शुक्रवार को उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश के इंदौर में निकली। जांच में पता चला कि यह धमकी इंदौर निवासी अज्जू राजौरा ने दी थी।

मथुरा के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले पर 25 हजार का इनाम घोषित, आरोपी की हुई पहचान

पुलिस और खुफिया विभाग की जांच में पता चला है कि अज्जू राजौरा नाम के इस युवक ने जयसिंहपुरा के टेंपो चालक मुन्ना का मोबाइल चुराया था और मोबाइल में मुन्ना के ससुर इश्हाक के नाम का सिम कार्ड था। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आरोपी के परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस टीम को इंदौर भेजा गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget