एक्सप्लोरर

साल 2019 में आने वाली बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में

साल 2019 में बॉलीवुड की कई धमाकेदार फिल्में सिल्वर स्क्रिन पर आने वाली है और दर्शक भी काफी लंबे समय से जिन फिल्मों का इतंजार कर रहे थे, वो फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है।

इस साल बॉलीवुड की कई फिल्में में लोगो को हंसाने, रुलाने आ रही है। तो चलिए आपको इस साल की जानी-मानी फिल्मों की तारीख और उससे जुड़ी कुछ बाते आपको बताते है। परिणीति और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'जबरिया जोड़ी' साल 2019 में आने वाली बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर की बात करें तो, ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म काफी ही मज़ेदार और कॉमेडी से भरपूर होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में है और उनके साथ जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना और संजय मिश्रा भी लीड किरदार निभाते नजर आएंगे। आने वाली फिल्म रोम-कॉम के निर्माताओं ने बताया की सिद्धार्थ ने पहले भी सोशल साइट पर फ़ोटो को शेयर किया था, जिसमें उनके देसी अवतार में ये जबरिया जोड़ी देखी गई थी। आपको बता दे यह दूसरी बार है जब दोनों स्क्रीन स्पेस को शेयर करेंगे। फिल्म कथित तौर पर पकडवा विवाह पर आधारित है। 'पकड़वा विवाह' एक प्रथा है जिसमें दूल्हे को एक लड़की के परिवार द्वारा अगवा कर लिया जाता है और शादी के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। खानदानी शफाखाना: रवीना टंडन और सुनील शेट्टी, शहर की लड़की के रीमेक में आएंगे नजर साल 2019 में आने वाली बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के निर्माताओं ने फैमस गाने 'शहर की लड़की' को डायना पेंटी के साथ फिर से बनाने की ठानी है और ये भी खबरे आ रही है की रवीना टंडन और सुनील शेट्टी इस गाने में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्माता इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड है और साथ ही सुनील शेट्टी और रवीना टंडन भी काफी एक्साइटेड हैं। गाने की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। ये गाना 1996 में फिल्म रक्षक में सुनील और रवीना पर शूट किया गया था। करिश्मा कपूर ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। रवीना फिल्म में सिर्फ गाने के लिए नजर आईं। और अब 23 साल बाद फिर से इस गाने को फिल्माया जाएगा। 'खानदानी शफाखाना' में सिंगर और रैपर बादशाह और वरुण शर्मा लीड रोल में दिकाई देंगे। फिल्म 26 जुलाई, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वरुण धवन ने लंदन में VT स्टेशन के मनोरंजन की अफवाहें उड़ाईं साल 2019 में आने वाली बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में वरुण धवन और सारा अली खान 1995 की हिट फिल्म, ’कुली नंबर 1’ की रीमेक की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे है। एक और खबर है जो आपको काफी एक्साइटेड कर देगी। कहा जा रहा है कि वीटी स्टेशन को लंदन में 'कुली नंबर 1' के लिए फिर से बनाया जाएगा। हालांकि, वरुण धवन ने लंदन में वीटी स्टेशन की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। फिल्म के निर्माता का कहना है कि, लंदन के वीटी स्टेशन को फिर से बनाएंगे जहां फिल्म की शूटिंग की जाएगी। लंदन के पास एक बहुत बड़ा सेट बनाया गया है, लेकिन अब, स्टार ने उसी के बारे में सभी अफवाहें उड़ाईं। वरुण ने ट्वीट किया, "सच नहीं, लेकिन इसने मुझे हसने के लिए थैंक यू कहा'' रिपोर्ट का माने तो, निर्देशक डेविड धवन शहर को लेकर बेहद भावुक हैं और उन्हें लगता है कि लंदन उनके लिए बहुत लकी है, इसीलिए उन्होंने ’कुली नंबर 1’ का एक पार्ट वही पर शूट करने का फैसला लिया। वरुण ने कहा, "हम शूटिंग के लिए एक सेट लगा रहे हैं और बाकी शूटिंग हम एक लाइव स्टेशन में कर रहे हैं।" फिल्म अगस्त के आसपास रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म के लिए मोटी मूंछ और दाढ़ी रखी साल 2019 में आने वाली बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म लव आज कल -2 की शूटिंग में बिजी चल रहे है। फिल्म में कार्तिक पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस को शेयर करते हुए दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने शूटिंग के सेट से तस्वीरों को सोशल साइट पर शेयर भी किया है। हाल ही फिल्म से कार्तिक आर्यन की एक और ऑन-सेट तस्वीर खींची गई है, जिसमें वो मोटी मूंछ के साथ दाढ़ी में दिखाई दिए है। विक्की कौशल तमिल फिल्म के रीमेंक में आएंगे नजर साल 2019 में आने वाली बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में विक्की कौशल ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बाद विक्की कौशल को एक के बाद एक कई फिल्मों में काम करने का ऑफर मिल रहा है। फिलहाल वो अपनी फिल्म तख्त और सरदार उधम सिंह में काम कर रहें है, लेकिन अब खबर ये आ रही है कि वो साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम है लैंड ऑफ लुंगी। आपको बता दे, ये फिल्म तमिल फिल्म वीरम का रीमेक है। इस फिल्म को फरहाद समजी निर्देशित करेंगे। सूत्रो के अनुसार, फिल्म लैंड ऑफ लुंगी पहले अक्षय कुमार को ऑफर की गई थी। अक्षय कुमार इस फिल्म को लेकर साजिद नाडियाडवाला से मिले भी थे और बॉलीवुड के खिलाडी इस फिल्म को करने के लिए काफी एक्साइटेड भी थे। लेकिन डेट्स प्रॉब्लम की वजह से ये फिल्म विक्की कौशल की झोली में आकर जा गिरी। आपको बता दे, विक्की ने कुछ महीने पहले निर्देशक से मुलाकात की थी और फिल्म इस फिल्म में के लिए अपनी रुचि दिखाई थी। विक्की कौशल के पास पहले से ही कुछ फिल्मों के साथ उनकी डेट डायरी भरी हुई है, जो उन्होने साइन की हुई हैं। उधम सिंह की बायोपिक की शूटिंग अगले एक साल में होगी। और विक्की कौशल करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगे। जो इस साल के अंत तक या फिर जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा विक्की कौशल भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म में भी दिखाई देंगे।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
Uttarakhand News: प्रियंका गांधी की जेठानी के फार्महाउस पर कब्जा, कांग्रेस विधायक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
प्रियंका गांधी की जेठानी के फार्महाउस पर कब्जा, कांग्रेस विधायक ने दी आत्मदाह की चेतावनी

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget