एक्सप्लोरर

Salman Khan को आया गुस्सा, 9 मिनट के वीडियो में उतारा अपना गुस्सा कहा- जोकरों की वजह से ज्यादा फैल रही है बीमारी

कोरोना वायरस फैलने के चलते हुए लॉकडाउन के बीच सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं। वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और लॉकडाउन के नियम तोड़ने वालों और पुलिस, डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर गुस्सा जताया है।

कोरोनोवायरस (Coronavirus) के कहर के बीच सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार फिर लोगों से आग्रह किया कि वो लॉकडाउन (Lockdown) के जारी किए गए नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और घर पर रहें। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि किस तरह वह केवल दो दिन के लिए पनवेल स्थित फॉर्महाउस आए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां फंस हुए हैं, लेकिन वह नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं।

View this post on Instagram
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान उन लोगों के लिए एक गंभीर संदेश लेकर आए हैं, जो कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक दस मिनट के वीडियो को साझा किया है, जिसमें वह कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले योद्धाओं के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा कर रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो में उन लोगों के बारे में भी बात की है, जो लॉकडाउन के समय बाहर निकलकर दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

View this post on Instagram
 

@cmomaharashtra_ @My_bmc @adityathackeray @rahulnarainkanal

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

अभिनेता ने यह भी साझा किया कि वह इस वक्त अपने फार्म हाउस में फंसे हुए हैं, जहां वह दो दिनों के लिए छुट्टियां बिताने के लिए आए हुए थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन लगाए जाने के बाद वह अपनी मां सलमा खान और अपनी दो बहनों के साथ वहीं रूक गए हैं।

सलमान ने वीडियो में कहा, "आपका काम सिर्फ घर में रहना है और आपसे वह भी नहीं हो पा रहा है! मैं कुछ ऐसे लोगों को जानता हूं, जो कभी भी बाहर नहीं निकलते हैं, लेकिन अब बाहर आ रहे हैं। पुलिस, डॉक्टर्स, बैंक कर्मी आपकी भलाई के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं और आप उनकी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।"

View this post on Instagram
 

Be Home n Be Safe @nirvankhan15

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान ने आगे कहा, "डॉक्टर्स और नर्स आपको बचाने के लिए आगे आ रहे हैं और आप उन्हीं पर पत्थर फेंक रहे हैं? जांच में जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, वे अस्पतालों से भाग रहे हैं, आप कहां भाग रहे हैं? जिंदगी की तरफ या मौत की तरफ? मैं उनकी हालत समझता हूं जिनके पास अपने खाने और अपने बच्चों को खिलाने के लिए कुछ भी नहीं है..काफी सारे अच्छे काम हो रहे हैं और ऐसा महसूस हो रहा है कि पूरा देश साथ में मिलकर काम कर रहा है, लेकिन कुछ जोकरों की वजह से यह बीमारी निरंतर फैल रही है।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget