एक्सप्लोरर

Salman Khan को स्टार बनाने में इस एक्टर का बहुत बड़ा हाथ रहा- क्या आप जानते हैं कौन हैं ये?

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को आज किसी परिचय की जरुरत नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान को स्टार बनाने के पीछे एक एक्टर का बहुत बड़ा हाथ है

Bollywood के दबंग सलमान खान (Salman Khan) आज हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। आज भाईजान जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहतन के साथ-साथ उनकी अच्छी किस्मत का बहुत बड़ा हाथ है। उनके नाम से ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देती हैं। लेकिन सलमान खान को स्टार बनाने के पीछे एक शख्स का बहुत बड़ा हाथ रहा है, क्या आप जानते हैं कौन हैं ये?

salman

आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्टर युसुफ खान (Yusuf Khan) के बेटे फराज खान (Faraaz Khan) हैं, जी हां फराज खान ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया लेकिन आज वो एक गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। क्या आप भी इस सोच में पड़ गए कि भला फराज खान का सलमान खान के स्टारडम से क्या लेना-देना?

faraaz

ये तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान की डेब्यू फिल्म बीवी हो तो ऐसी (Biwi Ho To Aisi) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जिसके बाद वो बॉलीवुड में काम तलाश रहे थे। वहीं उन दिनों डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) अपनी अगली फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) बना रहे थे और इस फिल्म के लिए उन्होंने फराज खान को बतौर लीड एक्टर साइन भी कर लिया था। शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही फराज खान की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसकी वजह से वो शूटिंग नहीं कर सके।

लेकिन सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म को रोकने के लिए तैयार नहीं थे। सूरज ने फिल्म की फीमेल लीड के लिए मॉडल शबीना दत्त (Sabina Datt) का ऑडिशन किया था। जिसमे वो पास नहीं हो पाईं लेकिन सूरज ने शबीना से पूछा कि क्या वो फिल्म के लीड ऐक्टर के लिए किसी एक्टर का नाम सुझा सकती हैं? उस वक्त शबीना कई टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकीं थीं और वो सलमान खान के साथ भी एक एड फिल्म में काम कर चुकी थीं।

salman

तब शबीना ने सूरज बड़जात्या को सलमान का नाम सुझाया। फिर क्या था बड़जात्या तुरंत राजी हो गए। लेकिन सलमान खान इस फिल्म को नहीं करना चाहते थे। उन्हें लगता था कि ये काफी सॉफ्ट फिल्म है। लेकिन सूरज बड़जात्या ने भी हार नहीं मानी। आखिर उन्होंने सलमान को राजी कर ही लिया।

फिल्म बनी और ब्लॉकबस्टर रही जिसके बाद सलमान खान रातोंरात स्टार बन गए। फिल्म की सफलता के बाद सलमान खान के पास एक के बाद एक बड़े फिल्म मेकर्स की फिल्मों के ऑफर आए जिसके बाद सलमान खान बॉलीवुड के सुल्तान बन गए। वहीं दूसरी तरफ एक्टर फराज खान ने 'मेहंदी', 'फरेब', 'दुलहन बनूं मैं तेरी' और 'दिल ने फिर याद किया' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें किसी भी फिल्म में कामयाबी हासिल नहीं हुई। कई फिल्मों के बाद भी फराज का करियर चल नहीं पाया और धीरे-धीरे वो गुमनाम होकर रह गए।

Salman Khan को स्टार बनाने में इस एक्टर का बहुत बड़ा हाथ रहा- क्या आप जानते हैं कौन हैं ये?

इन दिनों फराज खान क्या कर रहे हैं और कहां हैं, किसी को नहीं पता। हालांकि पिछले साल यानि 2019 के फरवरी में डिंपी फादिया ने फराज खान के साथ अपनी एक तस्वीर बेंगलुरु से सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद ये अंदाजा लगाए जा रहा था कि शायद फराज बेंगलुरु में हैं।

यह भी पढ़ेंः

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से मिलने के लिए 5 दिनों तक सड़क पर इंतजार करता रहा ये फैन- आप भी देखें ये वीडियो
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget