एक्सप्लोरर

कलाकार और किस्से: सायरा बानो के इस सवाल से शुरू हुई दिलीप-सायरा के मोहब्बत की कहानी

आज कलाकार और किस्से में बात करेंगे हिंदी सिनेमा की उस अदाकारा की, उस हीरोइन की जिसने अपनी दुआं में जो मांगा वो उसे मिल गया। अक्सर हमे पर्दे की फिल्मी कहानियां देखकर ऐसा लगता है की वो रीयल लाइफ में भी करीब ऐसे होगें। वैसे ये सोच कई बार सही भी साबित हो जाती है। जी हां हम बात कर रहे है सायरा बानो की।

सायरा की नानी शमशाद बेगम दिल्ली की मशहूर गायिका थी। भारत-पाक विभाजन के बाद अहसान मियाँ पाकिस्तान में रहने लगे थे। नसीम जी अपनी बेटी सायरा और अपने बेटे सुल्तान को लेकर लंदन जा कर बस गई थी। सायरा बानो की शिक्षा लंदन में हुई है। सायरा बानो अक्सर छुट्टियाँ मनाने भारत में आया करती थी और जब भी वो भारत में आती थी तो दिलीप कुमार की फिल्मों की शूटिंग देखने घंटों स्टुडियो में बैठी रहती थी। कलाकार और किस्से: सायरा बानो के इस सवाल से शुरू हुई दिलीप-सायरा के मोहब्बत की कहानी सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में कहा था, कि जब वो 12 साल की थी, तब वो हमेशा ये माँगती थी कि उन्हे अम्मी जैसी हीरोइन बनाना और दिलीप कुमार के साथ वो काम करना चाहती है। सायरा ने 1959 में बॉलीवुड के सफर में कदम रखा। सायरा बानो की मां नसीम के पुराने दोस्त रहे फिल्मालय के शशधर और सुबोध मुखर्जी ने फिल्म जंगली में शम्मी कपूर के साथ सायरा बानो को लांच किया था। कलाकार और किस्से: सायरा बानो के इस सवाल से शुरू हुई दिलीप-सायरा के मोहब्बत की कहानी 1960 के दशक में सायरा की कई सुपरहिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने लगी थी। राजेन्द्र के अभिनय में दिलीप साहब की पूरी परछाई समाई हुई थी। उसके बाद सायरा का दिल राजेन्द्र कुमार पर फिदा हो गया। जबकि वो तीन बच्चों के बाप थे। सायरा बानो और राजेन्द्र कुमार की प्रेम की कहानी उनकी माँ नसीम को पता चल गई और उसके बाद उनकी मां ने दिलीप कुमार के पाली हिल वाले बंगले के पास जमीन खरीदकर अपना घर बनवाया। नसीम ने पड़ोसी दिलीप साहब की मदद ली और उनसे कहा कि सायरा को समझाए ताकि वो राजेन्द्र कुमार से पीछा छूटा सकें। दिलीप कुमार ने ये काम किया क्योंकि वो सायरा के बारे में ज्यादा जानते भी नहीं थे और शादी का तो दूर-दूर तक इरादा नहीं था। कलाकार और किस्से: सायरा बानो के इस सवाल से शुरू हुई दिलीप-सायरा के मोहब्बत की कहानी जब दिलीप साहब ने सायरा को समझाया कि राजेन्द्र के साथ शादी का मतलब है पूरी जिंदगी सौतन बनकर रहना और तकलीफें सहना। तब पलटकर सायरा ने दिलीप साहब से सवाल किया कि क्या वो उनसे शादी करेंगे? सवाल से अचकचाए दिलीप उस समय तो कोई जवाब नहीं दे पाए। मगर 11 अक्टोबर 1966 को उन्होंने अपनी 44 साल की उम्र में पच्चीस साल की सायरा से बाकायदा शादी रचा ली। दूल्हे दिलीप कुमार की घोड़ी की लगाम पृथ्वीराज कपूर ने थामी थी और दाएँ-बाएँ राज कपूर तथा देव आनंद नाच रहे थे। कलाकार और किस्से: सायरा बानो के इस सवाल से शुरू हुई दिलीप-सायरा के मोहब्बत की कहानी दिलीप कुमार ने कोई चट मंगनी पट ब्याह की स्टाइल नहीं अपनाई थी। नसीम और सुबोध मुखर्जी को इसके लिए काफी फिल्डिंग करना पड़ी। दिलीब साब चेन्नाई में एक फिल्म की शूटिंग के समय बीमार हो गए। फौरन सायरा ने फ्लाइट पकड़ी और चेन्नाई जाकर नर्स की तरह दिलीप साहब की सेवा में जुट गई। महाबलेश्वर में भी दोनों की मुलाकातें हुईं। आखिर उनका झुकाव सायरा की ओर होने लगा क्योंकि वो कामिनी कौशल तथा मधुबाला से निराश हो चुके थे। अपने कुँवारेपन की आजादी को आखिर वे छोड़ देना चाहते थे। कलाकार और किस्से: सायरा बानो के इस सवाल से शुरू हुई दिलीप-सायरा के मोहब्बत की कहानी दिलीप कुमार के भीड़-भाड़ वाले घर में सायरा का ज्यादा दिनों तक मन नहीं लगा। वे उसी मोहल्ले में माँ के साथ रहने लगी। सायरा ने फिल्मों में काम जारी रखा। दिलीप साहब के अलावा भी वे दूसरे नायकों की नायिका बनती रहीं। फिल्म विक्टोरिया 203 के समय वे गर्भवती थीं। शूटिंग लगातार करते रहने से उन्होंने मृत शिशु को जन्म दिया। इस दुर्घटना पर दिलीप कुमार फूट-फूटकर रोए थे। कुछ समय बाद दिलीप-सायरा के बीच अस्मां नामक एक खूबसूरत महिला आकर खड़ी हो गई। कहा जाता है कि यह सब एक साजिश के तहत रचा गया प्लान था। 30 मई 1980 को उसने बंगलौर में दिलीप कुमार से शादी की। समय रहते दिलीप साहब ने उससे छुटकारा पा लिया, लेकिन तीन साल तक वे झूठ बोलते रहे कि उनकी कोई दूसरी शादी नहीं हुई है। ऐसा माना जाता है कि दिलीप साहब के दिल में पिता कहलाने की एक ललक थी, जिसे वे शायद अस्मां के जरिये पूरी करना चाहते थे। कलाकार और किस्से: सायरा बानो के इस सवाल से शुरू हुई दिलीप-सायरा के मोहब्बत की कहानी बात है 1960 की है। सायरा बानो बचपन से ही दिलीप कुमार की फैन रही है। एक दिन था जब उनके घर फिल्म मुगले आज़म का प्रीमियर शो का इनविटेशन आया और वो इस इनविटेशन को देखकर काफी खुश हो गई। सायरा बानो ने एक हफ्ते पहले से ही जानें की तैयारी शुरु कर दी। आखिरकार वो दिन आ गया। सायरा बानो बहुत तैयार हो कर वहां गई ये सोच कर की जब दिलीप कुमार वहां पहुंचेगे तो वो उन्हे देखकर खुश होगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ उस प्रीमियर में दिलीप कुमार किसी कारण आएं नहीं और सायरा बानो वहां से नराश हो कर चली गई।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget