एक्सप्लोरर

कलाकार और किस्से: 40 साल पहले रात की उस दावत ने रेखा-अमिताभ के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया

बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी के लव अफेयर की खबरें आती रहती हैं, लेकिन जिस रफतार से ऐसी खबरें आती हैं, वैसे ही चली भी जाती हैं। महानायक अमिताभ बच्चन और खूबसूरत रेखा की लव स्टोरी एक हकीकत है या फसाना ये आज भी एक रहस्य है। इस पर न तो कभी रेखा ने कोई टिप्पणी की और अमिताभ भी चुप ही रहे।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जो अपनी दमदार आवाज, अपने अभिनय और लम्बे कद से सबको अपना दीवाना बना चुके हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ब्यूटी क्वीन रेखा की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है । एक दौर ऐसा भी था जब इन दोनों की प्रेम कहानी हर किसी के जुबां पर हुआ करती थी। तो आईये अमिताभ और रेखा की कंट्रोवर्शियल लव स्टोरी के कुछ किस्सो पर नजर डालते हैं। कलाकार और किस्से: 40 साल पहले रात की उस दावत ने रेखा-अमिताभ के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया रेखा की प्रोफशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती हैं। उनती ही उनकी पर्सनल लाइफ  कंट्रोवर्शियल रही है। रेखा का नाम कई लोगो के साथ जुड चुका है, लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी को लेकर चर्चा में रही है तो वो नाम हैं अमिताभ बच्चन। दोनों की लव स्टोरी के किस्से आज भी बी-टाउन में मशहूर है। रेखा और अमिताभ बच्चन एक दूसरे से बेइमतिहा मोहब्बत किया करते थे। लेकिन किस्तम को कुछ और ही मंजूर था और वो एक ना हो सके। कलाकार और किस्से: 40 साल पहले रात की उस दावत ने रेखा-अमिताभ के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया दोनों की प्यार की शुरुआत फिल्म ‘दो अनजाने’ से हुई थी। ये फिल्म दोनों की पहली फिल्म थी, जिसमें अमिताभ और रेखा ने एक साथ काम किया। दोनों का इससे पहले कभी एक दूसरे से मिलना नहीं हो सका था, लेकिन इस फिल्म ने सब कुछ बदल कर रख दिया था। कहते हैं कि शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार गये थे। अमिताभ शादीशुदा थे, लेकिन बावजूद इसके रेखा को प्यार हो गया। कलाकार और किस्से: 40 साल पहले रात की उस दावत ने रेखा-अमिताभ के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान रेखा सेट पर टाइम से नहीं आती थीं। कई बार वो शूटिंग में सीरियस नहीं रहती थीं। ये सब देखकर अमिताभ बच्चन ने एक बार रेखा को सलाह दी कि आप समय पर आएं और सीरियसली फिल्म करें। बस, अमिताभ की ये बात रेखा को इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने सेट पर न सिर्फ टाइम से आना शुरू किया, बल्कि शूटिंग में भी सीरियसली पार्टिसिपेट करने लगीं। इसी वाकये के बाद रेखा अमिताभ की तरफ अट्रैक्ट होने लगी थीं। कलाकार और किस्से: 40 साल पहले रात की उस दावत ने रेखा-अमिताभ के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया जया से शादी होने के बावजूद अमिताभ बच्चन रेखा से अलग नहीं हुए थे। एक दिन जया बच्चन ने रेखा को डिनर पर बलाया और वो डिनर बना अमिताभ बच्चन रेखा की ब्रेकअप की वजह। 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के वक्त अमिताभ और रेखा करीब आए थे। दोनों के प्यार के चर्चे जब जया तक पहुंचे तो उन्होंने रेखा को एक डिनर पर बुलाया, जिसने सब कुछ बदलकर रख दिया। एक दिन जब अमिताभ शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर गए थे तो मौका देखकर जया ने रेखा को डिनर पर इनवाइट किया। जया ने रेखा को फोन किया। हालांकि, जया का फोन रिसीव करते समय रेखा सोच रही थीं कि कहीं वो उन पर नाराज न हों या कुछ भला-बुरा न कहें। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कलाकार और किस्से: 40 साल पहले रात की उस दावत ने रेखा-अमिताभ के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया जया ने बेहद सादगी से रेखा को डिनर करने के लिए घर बुलाया। जया का निमंत्रण मिलने के बाद रेखा ने सोचा कि ऐसा न हो कि जया उन्हें घर बुलाकर बेइज्जत करें। ये सब सोचते हुए रेखा जया के घर डिनर पर पहुंचीं। जया ने रेखा का स्वागत किया। उनसे ढेर सारी बातें की। इस बीच अमिताभ का जिक्र कहीं नहीं हुआ। डिनर करने के बाद जया ने रेखा को अपना घर दिखाया। जब रेखा लौटने लगीं तो जया उन्हें बाहर तक छोड़ने भी आईं। यही वो पल था जब सब कुछ बदल गया। जया ने दरवाजे पर रेखा को कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। ये बात सुनकर रेखा हैरान हो गई। उस दिन के बाद से रेखा ने ये फैसला कर लिया था कि कभी वो अमिताभ बच्चन से मुलाकात और बात नहीं करेंगी। कलाकार और किस्से: 40 साल पहले रात की उस दावत ने रेखा-अमिताभ के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया साल 1981 में यश चोपड़ा ने जया अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर ही फिल्म 'सिलसिला' बनाई। इस फिल्म में ही अमिताभ बच्चन और रेखा आखिरी बार साथ दिखे थे। तब से अब तक ये दोनों कभी ऑनस्क्रीन साथ में नहीं दिखे। अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी सबकी फवरेट जोड़ी बन गयी थी। इस जोड़ी को पर्दे पर एक साथ रोमांस करते देखना लोगों को सबसे ज्यादा भाता था। लेकिन 'सिलसिला' के बाद ये जोड़ी दर्शको को कभी साथ नही दिखाई दी। दोनों ने सुहाग, मुक्कदर का सिकंदर और राम- बलराम जैसी अनेकों हिट फिल्में की। कलाकार और किस्से: 40 साल पहले रात की उस दावत ने रेखा-अमिताभ के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया हिन्दी सिनेमा की जोड़ियों की एक पुरानी आदत है कि पर्दे पर दिखाई गई प्रेम कहानी निजी जिंदगी की भी प्रेम कहानी बन जाती है। कुछ ऐसा ही अमिताभ-रेखा के बीच हुआ। जैसे-जैसे इन दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने लगी वैसे-वैसे ही निजी जिंदगी में भी इनका प्यार गहरा होता चला गया। लेकिन दोनों का प्यार किसी मुकाम पर नहीं पहुंच पाया। दोनों की एक साथ की गई सुपरहिट फिल्में सुहाग, नटवरलाल, गंगा की सौगंध, नमक हराम, खून पसीना और सिलसिला हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget