एक्सप्लोरर

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' से बहुत अनुभव मिला : निर्माता

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं, और इस मौके पर इसके निर्माता संदीप सिंह का कहना है कि इस परियोजना की शुरू से लेकर अंत तक की पूरी अवधि सीखने की एक गजब की प्रक्रिया रही

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं, और इस मौके पर इसके निर्माता संदीप सिंह का कहना है कि इस परियोजना की शुरू से लेकर अंत तक की पूरी अवधि सीखने की एक गजब की प्रक्रिया रही। फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक चाय विक्रेता से लेकर राष्ट्र प्रमुख बनने के सफर को दर्शाया गया है।  फिल्म को इसकी कहानी और रिलीज को लेकर कई विवादों का सामना करना पड़ा, क्योंकि साल 2019 में लोक सभा चुनाव के आसपास इसे रिलीज किया जाना था। चुनाव आयोग द्वारा उस दौरान चुनाव के खत्म न होने तक इसकी रिलीज को रोक दिया गया, क्योंकि इससे चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन होने का खतरा बना रहता। संदीप ने मीडिया को बताया, "मुझे लगता है कि 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज के दौरान मुझे जिन भी चीजों का सामना करना पड़ा, उनसे मुझे कई अनुभव प्राप्त हुए। फिल्म की आलोचनाओं व सोशल मीडिया पर इसे लेकर बने मीम्स के अलावा मुझे विपक्षी दल, अदालत, सीबीएफसी से आपत्तियों का भी सामना करना पड़ा।"

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' से बहुत अनुभव मिला : निर्माता

उन्होंने आगे कहा, "हमने 35 दिनों के अंदर फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और वह भी देश के कई अलग-अलग हिस्सों में। हर किसी में इस फिल्म को लेकर एक डर बना हुआ था और इसी के चलते राजनेता भी इसके खिलाफ थे। हर विपक्षी दल ने यही सोचा कि अगर फिल्म रिलीज होती है, तो वे चुनाव हार जाएंगे। मोदी जी ने उनके समर्थन में मुझे इस फिल्म को बनाने के लिए नहीं कहा था। हमने इसे बनाने का निर्णय लिया क्योंकि किसी इंसान का यह एक सफर बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक रहा। आज लोग दिवंगत जयललिता (तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री) पर बायोपिक बना रहे हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन दुनिया को हमारी फिल्मों से दिक्कत होती है। सच तो यह है कि मोदी जी पर कई फिल्मकारों ने बायोपिक बनाने की कोशिश की है, केवल हम इसे बना पाने, रिलीज कर पाने और चारों ओर हलचल पैदा कर पाने में समर्थ हो पाए हैं।" उमंग कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय शीर्षक भूमिका में हैं और उनके अलावा मनोज जोशी, दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब सहित कई और भी कलाकार हैं।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी
बस्ती में छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी
Kushinagar News: सीएम योगी ने कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, किसानों के लिए बताया फायदेमंद
सीएम योगी ने कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, किसानों के लिए बताया फायदेमंद
UP News: यूपी के 57 हजार गांवों में बने ग्राम सचिवालय, अब सुविधाओं के लिए तहसील-ब्लॉक के चक्कर खत्म
यूपी के 57 हजार गांवों में बने ग्राम सचिवालय, अब सुविधाओं के लिए तहसील-ब्लॉक के चक्कर खत्म
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
Embed widget