एक्सप्लोरर

Kanika Kapoor की लापरवाही के बीच Coronavirus को लेकर विराट-अनुष्का का ये वीडियो हो रहा है वायरल, सुनें- क्या कहा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कोरोना वायरस को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि हम बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। साथ ही, लोगों को कोरोना से बचने के उपाय भी बता रहे हैं।

एबीपी गंगा। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरे को जानते हुए एक तरफ जहां सिंगर कनिका कपूर ने बड़ी लापरवाही कर सैकड़ों लोगों को खतरे में डाल दिया है, तो वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना से डरने और उससे बचने के उपाय लोगों को बता रहे हैं। उन्हें जागरुक करने का काम कर रहे हैं। इन्हीं सितारों में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) । जिन्होंने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो में अनुष्का और विराट कोरोना वायरस को लेकर संदेश देते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को कोरोना से सुरक्षित रहने को कह रहे हैं। दोनों के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई बार देखा भी जा चुका है। बता दें कि दुनियाभर में फैले खतरनाक कोरोना वायरस की महामारी ने आम से लेकर खास लोगों को भी आइसोलेशन में रहने पर मजबूर कर दिया है। ताकि वो कोरोना से खुद को सुरक्षित रख सकें।

कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर विराट-अनुष्का की अपील

इस मुश्किल खड़ी में अनुष्का और विराट ने कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि कोरोना वायरस की वजह से हम बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में हम सभी को घर में ही रहना चाहिए। खुद को सुरक्षित रखना चाहिए। अपने इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने लिखा है, 'घर में रहो, सुरक्षित रहो, स्वस्थ रहो।' इस तरह दोनों अपने फैन्स को कोरोना वायरस से लड़ने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करते दिखाई दिए।

View this post on Instagram
 

Stay Home. Stay Safe. Stay Healthy.

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

पीएम मोदी ने की जनता कर्फ्यू में शामिल होने की अपील 

गौरतलब है कि 19 मार्च को पीएम मोदी ने भी राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए लोगों को बताया कि कैसे हम कोरोना से खुद का बचाव कर सकते हैं। उन्होंने देशवासियों से 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू में शामिल होने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों से जनता कर्फ्यू में शामिल होने का आग्रह करता हूं। ये जनता के लिए जनता के द्वारा, जनता पर लगाने वाला कर्फ्यू है। इस दिन कोई अपने घरों से बाहर न निकलें। साथ ही, पीएम ने सभी लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिनता हो सके, घर पर ही रहे। दफ्तर का काम भी हो सके, तो घर से ही करें।

यह भी पढ़ें:

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर वसुंधरा राजे तक, ये बड़े नेता हुए थे Kanika Kapoor की पार्टी में शामिल;सभी आइसोलेशन में कोरोना पॉजिटिव Baby Doll सिंगर Kanika Kapoor पर लगे लापरवाही के आरोप, एयरपोर्ट पर नहीं कराई थी जांच
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget