एक्सप्लोरर

Coronavirus ने डाला आपके टीवी पर असर, नहीं आएंगे आपके पसंदीदा सीरियल्स

पूरे वर्ल्ड में कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में हर कोई खौफ़ में है। अब इस खौफ़ का असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है

पिछले काफी समय से हर तरफ कोरोनावायरस (Coronavirus) ने लोगों के दिलों में दहशत फैला दी है। इस वायरस का आगमन अब भारत में भी हो चुका है और इस खबर से लोगों की चिंता और भी बढ़ गई है। अब इस वायरस के असर से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। जी हां हर किसी को ये जानकर बहुत हैरानी होने वाली है कि आने वाले गुरुवार यानि 19 मार्च से बॉलीवुड बंद होने जा रहा है। जिसका कारण है कोरोना वायरस। इतना ही नहीं 31 मार्च तक के लिए फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियलों की शूटिंग भी रोक दी जाएगी।

coronavirus

हर दिन कोरोना वायरस की वजह से लोगों के दिलों में इसे लेकर दहशत बढ़ती ही जा रही है। सरकार के साथ-साथ फिल्म फेटरनिटी के लोगों ने भी इसकी वजह से अहम कदम उठाने का फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए मुंबई स्थित निर्माताओं और तकनीशियनों ने मिलकर ये फैसला लिया है कि तमाम शूटिंग फिल्हाल रद्द कर दी जाएं। रोक अभी 31 मार्च तक लागू रहेगी। कोरोना की दहशत इस कदर है कि इस दौरान नई फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन के काम को भी बंद कर दिया जाएगा। जैसे एडिटिंग और डबिंग।

irrfan

फिलहाल जिन फिल्मों और टीवी सीरियलों की शूटिंग चल रही है, उनके मेकर्स को इन्हें बंद करने का नोटिस भेजा जा चुका है जिसमे कहा गया है कि सभी मेकर्स 18 तारीख तक अपना काम समेट लें। फिर चाहे वे देश में हों या विदेश में। रविवार को फेरडेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिशन, आईएफपीटीसी और गिल्ड के पदाधिकारियों की आपात बैठक में बॉलीवुड को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया गया है। अब 31 मार्च तक दर्शक अपने पसंदीदा टीवी सीरियल्स के रिपीट एपिसोड ही देख पाएंगे।

FWICE

आपको यहां ये भी बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एंप्लॉइज (Federation of Western India Cine Employees) के पांच लाख सदस्य हैं। फेडरेशन के अधिकारियों ने निर्माताओं से यह भी कहा है कि ऐसे देशों में कतई शूटिंग न करें जहां कोरोना वायरस पैर पसार चुका है। निर्माताओं से कहा गया है कि अगर वे कोरोना प्रभावित देश में शूटिंग कर रहे हैं तो अपनी यूनिट के सदस्यों को वहां मेडिकल परीक्षण के बाद ही तीन दिन के अंदर अपने देश में ले आएं। फेडरेशन ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता अपने देश के निवासियों की सुरक्षा है। निर्माताओं से कहा गया है कि शूटिंग के दौरान लोकेशन पर तमाम सावधानियां बरतें। सदस्यों को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराएं। साफ-सफाई का पूरा ध्यान दें।

यह भी पढ़ेंः

क्या आप जानते हैं कि फिल्मों के अलावा Alia Bhatt कहां-कहां से और कितने पैसे कमाती हैं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget