एक्सप्लोरर

फिल्म के प्रड्यूसर ने इस वजह से कर दिया था Madhubala को रिजेक्ट, लेकिन वचन निभाने के लिए डायरेक्टर ने किया ये काम

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में शुमार मधुबाला भले ही हमारे बीच में ना रही हों लेकिन आज भी उनसे जुड़े किस्से दर्शक जानना चाहते हैं

बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों में अपनी खूबसूरत मुस्कुराहट से करोड़ों दिलों को धड़काने वाली मोहब्बत की देवी मधुबाला ने हर किरदार में दर्शकों का दिल जीता। लेकिन बेहतरीन एकट्रेस होने के बावजूद उन्हें भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। कई सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली मधुबाला की लाइफ में एक दौर वो भी था जब वो बाल कलाकार के रूप में बेबी मुमताज नाम से काम किया करती थीं। तो आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको मधुबाला से जुड़ा एक अनोखा किस्सा शेयर करने जा रहे हैं।

madhubala

ये बात है साल 1940 की उस दौर में डायरेक्टर केदार शर्मा का बड़ा नाम था। एक बड़े फिल्म प्रड्यूसर चंदू लाल शाह ने एक फिल्म बनाने के लिए केदार शर्मा को 75 हजार रुपये एडवांस दिए थे और जानते हैं वो फिल्म कौनसी थी, उस फिल्म का नाम था नीलकमल जो साल 1947 में आई थी। फिल्म के डायरेक्टर केदार शर्मा ने इस फिल्म के लिए बेगम पारा और कमला चटर्जी को लीड रोल के लिए साइन भी कर लिया था। इस दौरान उनके और कमला चटर्जी के बीच नजदीकियों की खबरें खूब उड़ रही थी। इतना ही नहीं दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। शादी के बाद कमला की तबियत खराब रहने लगी जिसकी वजह से उन्होंने ऐक्टिंग छोड़ दी।

madhubala अब केदार शर्मा को फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश थी तो कमला ने बेबी मुमताज यानि मधुबाला का नाम सुझाया, उस वक्त मधुबाला सिर्फ 14 साल की थीं। फिल्म के मुहूर्त वाले दिने कमला चटर्जी की मृत्यु हो गई। लेकिन मरने से पहले कमला ने केदार से वचन लिया कि वो फिल्म नीलकमल में मेरी जगह बेबी मुमताज को हीरोइन लेंगे। उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में मुमताज शांति नाम की एक मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थी। प्रड्यूसर को लगा कि फिल्म में मुमताज शांति काम करने वाली हैं। लेकिन जब उन्हें पता लगा कि बेबी मुमताज की बात हो रही है तो वो भड़क गए। क्योंकि बेबी मुमताज कभी उन्हीं की कंपनी में 300 रुपये महीने पर बतौर बाल कलाकार का काम किया करती थीं। इसपर उन्होंने केदार शर्मा से कहा कि- तुम्हारा दिमाग खराब है क्या। एक बच्ची को इस फिल्म की हीरोइन बनाना चाहते हो। फिर हीरो भी नया ले रहे हो।

neelkamal

आपको बता दें कि नीलकमल राज कपूर की भी बतौर हीरो पहली फिल्म थी। हालांकि केदार शर्मा के लाख समझाने पर भी शाह नहीं माने और उन्होंने अपने 75 हजार रुपये वापस मांग लिए। केदार शर्मा के पास उतने पैसे नहीं थे तो उन्होंने अपने घर की कीमती चीजें और गहने गिरवी रख कर चंदू लाल शाह के पैसे वापस किये और एक प्लॉट बेचकर खुद फिल्म को प्रोड्यूस करने की ठानी ताकि वो आखिरी वक्त में कमला चटर्जी को दिए अपने वचन को पूरा कर सकें। फिर फिल्म बनी और इसके कलाकारों की हर तरफ तारीफ हुई। इतना ही नहीं इस फिल्म को देखने के बाद खुद चंदू लाल शाह भी मधुबाला के फैन बन गए। जिसके बाद उन्हें अपने पैसे वापस मांगने पर इतना अफसोस हुआ कि 3 साल बाद साल 1950 में उन्होंने मधुबाला और देव आनंद को लेकर मधुबाला नाम से ही एक फिल्म बना डाली। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget