एक्सप्लोरर

Divya Bharti और Meena Kumari के अलावा बॉलीवुड के इन 4 सितारों ने भी शराब की लत की वजह से कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा

शराब और नशे की लत बहुत बुरी होती है ये बात हम सभी सालों से सुनते आ रहे हैं। लेकिन पता होने के बावजूद लोग इस नशे की चपेट में आ ही जाते हैं

बॉलीवुड (Bollywood) में ऐसे कई मशहूर कलाकार रहे हैं जिन्होंने शराब के नशे में डूब कर अपने करियर और जिन्दगी दोनों से हाथ धो दिया। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई टॉप सितारों का नाम शामिल है। आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको ऐसे ही सितारों से रुबरू करवाना चाहते हैं जिन्हें शराब पीने की बुरी लत थी।

meena इस लिस्ट में सबसे पहले ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी (Meena Kumari) का नाम आता है जो दिन-रात शराब के नशे में डूबी रहती थीं। दरअसल मीना कुमारी दिन भर फिल्मों में काम करती थीं और शूटिंग से फ्री होकर फोन रोमांस में बिजी हो जाती थीं। जिस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती थी। इसीलिए उनके फैमिली डॉक्टर सईद तिमुर्जा ने उन्हें नींद की गोलियों की जगह ब्रांडी का एक पैग देना शुरू कर दिया। लेकिन रोज-रोज पैग पीना कब मीना की आदत बन गई उन्हें पता ही नहीं चला। मीना कुमारी अपने दौर की सफल अभिनेत्रियों में शामिल थीं लेकिन शराब की लत की वजह से 39 साल की छोटी सी उम्र में ही उनका निधन हो गया। खबरों की माने तो अपने आखिरी के दिनों में मीना कुमारी बहुत शराब पीने लगी थीं। जिसकी वजह से उनका लीवर खराब हो गया था।

Divya Bharti और Meena Kumari के अलावा बॉलीवुड के इन 4 सितारों ने भी शराब की लत की वजह से कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा

यह भी पढ़ेंः

Ranveer Singh और Alia Bhatt की फिल्म 'Gully Boy' बाहर हुई Oscars Award की रेस से, अब ये फिल्‍में हुईं शॉर्टलिस्‍ट

अब बात करते हैं गुरुदत्त (Guru Dutt) की जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बुरी तरह फ्लॉप रही। गुरुदत्त को प्यार में कई बार धोखा मिला। जिसकी वजह से उन्होंने शराब, सिगरेट और नींद की गोली को अपना लिया। वो नशे के इतने आदी हो गए थे कि 39 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने खुदकुशी कर ली। कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बावजूद गुरु दत्त, एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) से प्यार कर बैठे थे। जब इस बात का पता उनकी पत्नी गीता दत्त को चला तो उन्हें छोड़कर चली गईं और पत्नि के इसी गम में गुरु दत्त ने खुदकुशी की थी।

parveen

70 और 80 के दशक की मशहूर और सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस परवीन बॉबी (Parveen Babi) की जिंदगी में भी ड्रामे की कोई कमी नहीं थी। परवीन की जिन्दगी भी शराब और ड्रग्स की वजह से बर्बाद हो गई थी। खबरों की माने तो डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से ब्रेकअप के बाद परवीन बेहद दुखी रहने लगी थी जिससे उभरने के लिए उन्होंने नशे का सहारा लिया था।

hema

आज भी ठाकुर के किरदार से पहचाने जाने वाले मशहूर एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का निधन का कारण हार्ट अटैक माना जाता है लेकिन वो भी पूरी तरह शराब के आदी हो चुके थे। जब संजीव कुमार ने हेमा मालिनी (Hema Malini) को प्रपोज किया तब हेमा ने उनका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि हेमा, धर्मेंद्र (Dharmendra) से बेहद प्यार करती थी। संजीव, हेमा के इस रिजेक्शन को बर्दाश्त नहीं कर पाए और शराब के नशे में डूब गए। आपको बता दें कि संजीव ने उम्रभर शादी नहीं की थी और 47 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया।

divya

यह भी पढ़ेंः

फातिमा राशिद से 'Nargis' बनने की कहानी, जिनके नाम पर जारी किया गया था 1 रुपये का डाक टिकट

फिल्मों में अपनी मासूम मुस्कुराहट से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिव्या भारती (Divya Bharti) ने 19 साल की छोटी सी उम्र में ही शराब पीना शुरू कर दिया था। हालांकि दिव्या की मौत को लेकर आज तक एक मिस्ट्री बनी हुई है। क्योंकि जिस दिन दिव्या भारती की मौत (1993) हुई उस दिन भी उन्होंने काफी शराब पी हुई थी। वहीं पुलिस की जांच में इसे एक्सीडेंट पाया गया। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार दिव्या बहुत नशे में थीं और खुद को संभाल नहीं पाई जिसकी वजह से वो नीचे गिर गईं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget