एक्सप्लोरर

Varanasi News: सुनील शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, विधि-विधान से की महादेव की पूजा-अर्चना

Suniel Shetty Kashi Vishwanath Visit: सुनील शेट्टी ने आज विधि विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया. दर्शन के बाद एक्टर ने काह, मन करता है कि बार-बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आऊं.

Suniel Shetty Kashi Visit: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी आज वाराणसी पहुंचे हैं. यहां उन्होंने 11 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर उनकी एक झलक देखने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई. सुनील शेट्टी काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 से दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मंदिर में विधि विधान से बाबा विश्वनाथ की पूजा की और सभी का आभार भी प्रकट किया.

'बार-बार आने का मन करता है' 

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने विधि विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक अंदाज में त्रिपुंड भी लगाया था. काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर-4 से दर्शन करके बाहर निकलते हुए उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया. बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि, बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर मन आनंदित हो गया. मन करता है कि बार-बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आऊं. इससे पहले काशी कई बार आ चुका हूं, लेकिन पहली बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

एक्टर ने फैंस का भी जताया आभार 

इस दौरान फैंस एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे और अपने फोन के कैमरों में उन्हें कैद करने की कोशिश करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया. वहीं प्रशासन द्वारा भी उनके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुनील शेट्टी की काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इससे पहले सुनील शेट्टी फरवरी 2018 में विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म सुपर-30 की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे थे. इस फिल्म की शूटिंग रामनगर सहित कई जगहों पर हुई थी.

यह भी पढ़ें: 

Delhi News: दिल्ली में अब अधिकारी नहीं कर सकेंगे भ्रष्टाचार, LG वीके सक्सेना ने लॉन्च किया VCIMS पोर्टल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget