एक्सप्लोरर

Rishi Kapoor ने पहली ही फिल्म से जीत लिया था फैंस का दिल

आज सुबह ही बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा, जब पता चला कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का देहांत हो गया है

आज सुबह ही बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा, जब पता चला कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का देहांत हो गया है. ऋषि कपूर को बीती शाम से सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 68 साल के ऋषि कपूर का आज सुबह निधन हो गया. इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है.

rishi

वैसे तो एक्टिंग ऋषि को विरासत में मिली है, उनका पूरा परिवार बॉलीवुड से जुड़ा रहा है, लेकिन ऋषि ने अपनी अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खुद की पहचान कायम की। ऋषि के पिता राज कपूर बॉलीवुड का एक बड़ा नाम रहे, उनके घर में भी अक्सर फिल्मी महौल रहता था जिसके कारण बचपन से ही ऋषि फिल्मों की तरफ आकर्षित होते चले गए, जिसके बाद ऋषि कपूर ने फिल्म “मेरा नाम जोकर” से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की, जिसे उनके पिता राज कपूर ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में दर्शकों को ऋषि का काम बेहद पसंद आया। “मेरा नाम जोकर” फिल्म के 3 साल बाद साल 1973 में राज कपूर के बैनर की एक एक और फिल्म आई जिसका नाम था “बॉबी” जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया, इस फिल्म से ऋषि ने बतौर हीरो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया की जोड़ी को हर किसी ने पसंद किया। ये फिल्म डिंपल कपाड़िया की भी पहली ही फिल्म थी।

rishi

जिसके बाद ऋषि कपूर बॉलीवुड के नए चॉकलेटी हीरो बन गए। लोगों को ऋषि का रोमांटिक अंदाज इतना पसंद आया कि उन्होंने लगातार 90 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया। फिर साल 1975 में आई फिल्म “खेल खेल में” उनकी कामयाबी को दूसरे लेवल पर ही पहुंचा दिया, कॉलेज लाइफ पर बनी इस फिल्म में नीतू सिंह ने लीड रोल निभाया था। फिल्म के साथ-साथ दोनों की जोड़ी भी हिट रही। साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म “कर्ज” ऋषि के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। डायरेक्टर सुभाष घई की ये फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित थी, फिल्म का गाना “ओम शांति ओम” दर्शकों में काफी पॉपुलर हुआ था। साल 1989 में आई यश राज फिल्म की शानदार फिल्म “चांदनी” ऋषि कपूर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार की जाती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget