एक्सप्लोरर

आखिर क्यों जिस एक्टर ने दिलाया Amitabh Bachchan को काम उसी ने किया साथ फिल्म करने से इंकार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पिछले 4 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए बिग बी ने अपने करियर में कड़ा संघर्ष किया है

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पिछले 4 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए बिग बी ने अपने करियर में कड़ा संघर्ष किया है। उनकी फिल्मों और उनसे संघर्ष से जुड़े यूं तो कई किस्से फिल्मी गलियारों में खूब सुनाई देते हैं लेकिन आज हम अपनी इस कहानी में आपको अमिताभ के करियर के शुरूआती दौर में आई फिल्म देशप्रमी के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं।

इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा शर्मिला टैगोर, परवीन बॉबी, उत्तम कुमार, हेमा मालिनी, शम्मी कपूर, अमजद खान और नवीन निश्चल जैसे शानदार कलाकारों ने अहम किरदार निभाए थे। मनमोहन देसाई की इस फिल्म में अमिताभ डबल रोल में नजर आए थे। बात करें इस फिल्म की कहानी की तो फिल्म में आजादी की लड़ाई लड़ने वाले मास्टर दीनानाथ को उनके परिवार समेत गांव से बाहर निकाल दिया जाता है। दरअसल गांव के जमीदार ठाकुर प्रताप सिंह के गलत धंधों के बारे में मास्टर को पता चल जाता है, फिर मास्टर, प्रताप को गिरफ्तार करवा देते है। इसके बदले में ठाकुर प्रताप अपने दोस्तों के साथ मिलकर मास्टर को गांव से बाहर निकलवा देता है। यहीं से शुरू होती है मास्टर के संघर्ष की कहानी।

इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग को मोहम्मद रफी ने गाया है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि ये फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई, पर रफी साहब इसकी रिलीज से पहले साल 1980 में ही दुनिया छोड़ कर चले गए थे। इस मल्टीस्टारर फिल्म के दौरान एक बेहद दुखद घटना भी घटी थी, इसी फिल्म में काम करने वाले मशहूर एक्टर उत्तम कुमार इसी फिल्म में काम करने के दौरान इस दुनिया को अलविदा कह गए। खैर फिल्म तो बनानी ही थी, जब उत्तम कुमार नहीं रहे तो उस किरदार को निभाने के लिए डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने उनकी जगह अमिताभ बच्चन के हेयर ड्रेसर को ही उस किरदार के लिए ले लिया।

फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सुपरस्टार राज कुमार से ज्यादा रौबदार एक्टर आज तक कोई नहीं हुआ। इस फिलम में अमिताभ बच्चन के साथ  राज कुमार को उनके सह कलाकार के किरदार के लिए ऑफर दिया गया था लेकिन राज कुमार ने डायरेक्टर के सामने शर्त रख दी कि वो इस फिल्म में काम इसी शर्त पर करेंगे अगर उन्हें इस फिल्म में अमिताभ से एक रुपया ज्यादा फीस मिलेगी। मनमोहन देसाई समझ गए कि इन्हें ये फिल्म करनी ही नहीं है, जिसके बाद वो किरदार परीक्षित साहनी ने निभाया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया था और नवीन निश्चल ने सेकंड लीड करते हुए नजर आए। खास बात ये है कि नवीन निश्चल ने सुपरहिट फिल्म 'दीवार' में अमिताभ के छोटे भाई रवि का रोल निभाने से इंकार कर दिया था जिसे बाद में शशि कपूर ने निभाया था। देशप्रेमी के बाद से ही नवीन ने सोच लिया था कि वो अमिताभ के साथ सेकेंड लीड नहीं करेंगे और ये पहली बार नहीं था जब नवीन ने अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर करने से इंकार किया था इससे पहले भी नवीन फिल्म परवाना में अमिताभ के साथ स्क्रीन शेयर करने से इंकार कर चुके थे। खबरों की माने तो नवीन ने ही अमिताभ की आर्थिक सहायता के लिए इस फिल्म का ऑफर दिलवाया था।

इस फिल्म में कुल छह गाने हैं। लता मंगेशकर का गाया गाना 'जाओ जी जाओ पर इतना सुन लो' उस समय का काफी हिट गाना बना। इसके अलावा हम काले हैं तो क्या हुआ दिल वाले हैं, जिसे किशोर कुमार और मोहम्मद रफी ने गाया ये गाना लोग आज भी गुनगुनाते हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म ने कानपुर की मंजूश्री टॉकीज में गोल्डन जुबली मनाई थी।

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, निर्दोषों को नहीं होगी परेशानी: संजय निषाद
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, निर्दोषों को नहीं होगी परेशानी: संजय निषाद
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget